Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Birthday Special: पहली फिल्म से चमकी किस्मत, 12 साल छोटे एक्टर से किया निकाह, फिर ऐसे टूटी शादी

Amrita Singh Birthday: पहली फिल्म से स्टार बनीं अमृता सिंह ने 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया, लेकिन एक्ट्रेस तलाक के बाद अकेले जिंदगी गुजार रही हैं, चलिए जन्मदिन के खास मौके पर किस्से जानते हैं...

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 09, 2026 | 04:45 AM

अमृता सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amrita Singh Marriage Story: 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह आज यानी 9 फरवरी 2026 को अपना 68वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने बॉलीवुड में ऐसी एंट्री ली कि देखते ही देखते वह स्टार बन गईं। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेताब’ में एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई और अमृता सिंह रातों-रात इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं।

दरअसल, पहली फिल्म की सफलता के बाद अमृता के पास फिल्मों की लाइन लग गई। उन्होंने ‘मर्द’, ‘साहेब’, ‘नाम’, ‘चमेली की शादी’, ‘खुदगर्ज’ और ‘वारिस’ जैसी कई हिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया। अपनी बिंदास पर्सनैलिटी और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

अमृता सिंह की लव लाइफ सबसे ज्यादा चर्चा में रही

अमृता सिंह की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही थी। एक वक्त पर उनका नाम सनी देओल, रवि शास्त्री और विनोद खन्ना जैसे बड़े नामों से जुड़ा, लेकिन ये रिश्ते आगे नहीं बढ़ पाए। इसके बाद उनकी जिंदगी में सैफ अली खान आए, जो उनसे उम्र में करीब 12 साल छोटे थे।

सम्बंधित ख़बरें

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

दोनों ने सिर्फ तीन महीने की डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था। अमृता सिख परिवार से थीं और सैफ मुस्लिम थे, ऐसे में परिवार की नाराजगी के डर से दोनों ने सीक्रेट निकाह किया। यह शादी उस दौर में काफी चौंकाने वाली मानी गई। लेकिन एक ऐसा मोड़ आया जब ये कपल अलग हो गए।

शादी के बाद एक्ट्रेस ने करियर से बना ली थी दूरी

आपको बता दें कि शादी के बाद अमृता सिंह ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और पूरी तरह अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश में जुट गईं। हालांकि वक्त के साथ सैफ और अमृता के रिश्ते में तनाव बढ़ता गया।  आखिरकार साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें- Sonam Kapoor की गोदभराई में चमका कपूर खानदान, पिता की स्टाइलिश एंट्री पर टिकी निगाहें, करीना ने यूं लूटी महफिल

हालांकि, तलाक के बाद अमृता सिंह ने दोबारा शादी नहीं की और अपने बच्चों के साथ सिंगल लाइफ चुनी। लेकिन दूसरी तरफ सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली थी। फिलहाल,  आज अमृता सिंह भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन एक शानदार अभिनेत्री और मजबूत मां के तौर पर उनकी पहचान आज भी कायम है।

Amrita singh birthday debut love life marriage divorce with saif ali khan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2026 | 04:45 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Entertainment News
  • Saif Ali Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.