जॉन अब्राहम के क्रिप्टिक पोस्ट से असमंजस में फंसे फैंस, डिप्लोमेसी को लेकर कहा कुछ ऐसा
जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक स्टोरी शेयर की है। इसमें एक्टर ने लिखा है कि जहां हथियार विफल होते हैं, वहां डिप्लोमेसी जीतती है। एक्टर ने अपने पोस्ट में डिप्लोमेसी पर बात की है।
- Written By: सोनाली झा
जॉन अब्राहम (सौ.सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी कई जरूरी चीजें शेयर करती हैं। ऐसे में जॉन अब्राहम ने गुरुवार को एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जहां हथियार विफल होते हैं, वहां डिप्लोमेसी जीतती है। इसने कई प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इसका क्या मतलब हो सकता है।
जॉन अब्राहम के पोस्ट से लोग कयास लगा रहे हैं कि डिप्लोमेसी का मतलब क्या है। कहीं जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म का नाम डिप्लोमेसी तो नहीं है। अब आने वाले समय में पता चलेगा की डिप्लोमेसी मतलब क्या हैं। बता दें कि परमाणु और बाटला हाउस जैसी एक्शन से भरपूर और देशभक्ति वाली फिल्मों में अभिनय करने के जॉन के इतिहास को देखते हुए, लग रहा है कि एक्टर की आने वाली फिल्म राजनीतिक थ्रिलर या युद्ध ड्रामा हो सकती है।
ये भी पढ़ें- विक्की कौशल ने शेयर किया छावा का दिल दहला देने वाला नया पोस्टर
सम्बंधित ख़बरें
84 करोड़ का बंगला, 5 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी… जॉन अब्राहम की लग्जरी डील बनी टॉक ऑफ द टाउन
जब खलनायक बने फिल्म की जान, रणवीर सिंह समेत इन 7 एक्टर्स ने यादगार बनाए नेगेटिव रोल
Vance US Iran: अमेरिका के वीपी वेंस की ईरान को लेकर रणनीति, सेना और कूटनीति पर दिया बहुत अधिक जोर
‘नगरवाला’ में पहली बार साथ आएंगे जॉन अब्राहम और केके मेनन, 1971 के सबसे बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा
जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म वेदा में देखा गया था। जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा में एक्ट्रेस शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के आइटम सॉन मम्मी जी में एक्ट्रेस मौनी रॉय दिखाई दी। आइटम सॉन्ग मम्मी जी में मौनी रॉय जमकर ठुमके लगाए। फैंस को मौनी रॉय की अदाएं और डांस दोनों काफी पसंद आया।
जॉन अब्राहम ने हाल ही में नवी मुंबई में नशा विरोधी जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं व्यक्तिगत रूप से अपने बारे में बात कर रहा हूं और आपको उदाहरण का पालन करना चाहिए। मैंने अपने जीवन में ड्रग्स को नहीं छुआ है। कोई धूम्रपान नहीं, कोई शराब नहीं और कोई ड्रग्स नहीं। जीवन में बहुत अनुशासित होना बहुत महत्वपूर्ण है। अपने सहकर्मियों और अपने दोस्तों के लिए एक रोल मॉडल बनें। मेरे पास लंबा भाषण देने का समय नहीं है, लेकिन मैं आपको बस इतना कहूंगा कि बहुत अनुशासित रहें।
