Rohit Basfor: अचानक बंद हुआ फोन फिर आई मौत की खबर, फैमिली मैन 3 एक्टर की हत्या का आरोप
Rohit Basfor: फैमिली मैन 3 एक्टर रोहित बासफोर की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत हुई है, रोहित बासफोर के परिवार ने इसे हत्या बताते हुए मामले की गहराई से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
- Written By: अनिल सिंह
रहस्यमयी परिस्थिति में रोहित बासफोर की मौत
Rohit Basfor Died: लोकप्रिय वेब सीरीज फैमिली मैन 3 में काम कर चुके अभिनेता रोहित बासफोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रोहित के परिवार ने इस मौत को हत्या बताया है और इस मामले में जांच की मांग की है। रोहित के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह दुर्घटना में हुई मौत नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर गए थे। रविवार की दोपहर अचानक उनका फोन बंद हो गया और बाद में उनके मौत की खबर आई। रोहित के परिवार ने बताया है कि कुछ दिन पहले ही रोहित का पार्किंग को लेकर एक विवाद हुआ था, उन्हीं लोगों पर परिवार को रोहित की हत्या का संदेश है।
इस मामले में रोहित के परिवार की तरफ से बयान दिया गया है कि रोहित का हाल ही में कुछ लोगों के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। उस इस विवाद में रंजीत बासफोर, अशोक बासफोर और धरम बासफोर ने रोहित को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अचानक से एक जिम के मालिक ने उन्हें पिकनिक के लिए बुलाया और फिर इस हादसे की खबर आई। परिवार ने मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए ताकि मौत की असली वजह पता चल सके।
ये भी पढ़ें- जाट फिल्म के बाद बॉर्डर 2 की तैयारी में जुटे सनी देओल, देहरादून में हो रही शूटिंग
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
रोहित बासफोर मूल रूप से असम के रहने वाले हैं और उन्होंने कुछ महीने पहले ही वेब सीरीज की शूटिंग कंप्लीट की है। इस सिलसिले में वह मुंबई आए थे, लेकिन कुछ महीने पहले वह वापस असम लौट गए थे। रविवार करीब दोपहर साढ़े 12 बजे वह दोस्तों के साथ गरभंगा जंगल में पिकनिक मनाने निकले थे। दोपहर को अचानक उनका फोन बंद हो गया, तो परिवार की चिंता बढ़ने लगी, बाद में रोहित के मौत की खबर सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो संदेह पैदा करते हैं। पुलिस ने शुरुआत में इसे दुर्घटना मान लिया था, लेकिन परिवार के आरोपों बाद अब पुलिस मामले की जांच में गहराई से जुट गई है।
