-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Faisal Shaikh And Jannat Zubair To Get Married Farah Khan Gave Big Hint
Faisal Shaikh-Jannat Zubair Dating: क्या मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर की होने वाली है शादी? फराह खान की बातों से मिला बड़ा हिंट
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर अक्सर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच हाल ही में अब फराह खान ने अपने शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के दौरान दोनों के रिलेशन को लेकर टांग खींचती नजर आईं।

फैसल शेख और जन्नत जुबैर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी की जाने-माने एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख जिन्हें मिस्टर फैजू के नाम से भी जाना जाता है, वह इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छाए रहते हैं। काफी लंबे वक्त से अफवाहें हैं कि फैसल टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कभी खुलकर बात नहीं की है।
ऐसे में अब हाल ही में फराह खान ने अपने शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के दौरान दोनों के रिलेशन को लेकर टांग खींचती नजर आईं और एक हिंट के बाद ऐसा लग रहा है कि फराह खान ने इनकी डेटिंग की खबरों की पुष्टि भी की है। बता दें, जन्नत उनसे सात साल छोटी हैं और दोनों को अक्सर कई बार साथ में देखा गया है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
Faisu ke naam ke saath Jannat ka naam to aata hi rehta hai 🤧🤧🤌🤌#FaisalShaikh #JannatZubair#CelebrityMasterChef pic.twitter.com/YS3hgFW8G9 — ♡ 🇵🇸 ♡ (@luvkapilsharma) February 27, 2025
हाल ही के एक एपिसोड में फैसल शेख पार्टनर चैलेंज में दीपिका कक्कड़ के साथ टीम में थे। इस दौरान दोनों एक हेल्दी डिश बनाते हैं। फैसल इस डिश को बिना डेट्स का इस्तेमाल किए तैयार करते हैं जिसके बाद विकास खन्ना उनसे पूछते हैं, ‘डेट्स कहां हैं?’
इस पर फराह मजाक में कहती दिखाई देती हैं कि, ‘इसके पास डेट्स नहीं है।’ पीछे से शेफ रणवीर बरार कहते हैं कि, ‘फैजू, इतने बिजी हैं कि उनके पास डेट के लिए टाइम नहीं है।’ फिर फराह, फैसल की बनाई डिश की तारीफ करते हुए कहती हैं कि वो मजाक कर रही थीं। अब मम्मियां तुमसे पूछने लगेंगी कि और क्या अच्छा बना लेते हो?
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फैजू कहते हैं कि, ‘हां, इस शो के बाद पक्का मेरी शादी हो जाएगी।’ इस पर फराह जवाब देती हैं कि ‘ये शो के बाद मैं तो कराकर रहूंगी तेरी शादी, जन्नत की सैर तो कराऊंगी तुझे मैं।’ फराह के मुंह से जन्नत का नाम सुनते ही फैजू ब्लश करने लगते हैं। वहीं पास खड़ी दीपिका भी अपना गला ऐसे खखारने लगती हैं, मानों उनको भी सब पता है।
आपको बता दें, मिस्टर फैजू और जन्नत जुबैर ने कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम किया है। वो सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ कई सारे फोटोज शेयर करते हैं जिससे फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Faisal shaikh and jannat zubair to get married farah khan gave big hint
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMनवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMनगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
Aug 05, 2026 | 09:25 AMअब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














