Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानिए क्या है एमिलिया पेरेज की कहानी, जिसने पायल कपाड़िया की फिल्म को गोल्डन ग्लोब में दी मात

एमिलिया पेरेज जैक्स ऑडियार्ड की फिल्म है। फिल्म में एक गैंगस्टर की कहानी को दिखाया गया है और यह गैंगस्टर खुद को पुरुष से महिला में बदल लेता है। ट्रांस एक्टर कार्ला सोफिया गैसकॉन ने इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 06, 2025 | 12:51 PM

एमिलिया पेरेज ने ऑल वी इमेजिन एज लाइट को कैसे दी मात

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एमिलिया पेरेज फिल्म में कार्ला सोफिया गैसकॉन के साथ जो सलदाना, एड्रियाना पाज और सेलेना गोमेज अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस चौकड़ी ने फिल्म में गजब की एक्टिंग की है। यह पूरी कहानी एक ऐसे शख्स पर निर्भर है जो लिंग सुधार प्रक्रिया से गुजरता है। पुरुष होने के बावजूद हो अपने आप को महिला में बदल लेता है। फिल्म में लिंग परिवर्तन और क्राइम स्टोरी को दिखाया गया है। फिल्म में कुछ चीजें बेहद नाटकीय ढंग से पेश की गई है, जिसकी आलोचना भी की गई, लेकिन कुल मिलाकर इस फिल्म की कहानी इसकी कमी पर हावी होती है। ये फिल्म पायल कपाड़िया की फिल्म को मात देकर गोल्डन ग्लोग अवार्ड जितने में कामियाब हुई है। फिल्म को साल 2024 में कांस फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड भी मिला था।

जैक्स ऑडियार्ड ने एमिलिया पेरेज फिल्म को बनाया है। फिल्म की कहानी में ट्रांस एक्टर कार्ला सोफिया गैसकॉन ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है जो लिंग सुधार ऑपरेशन को सुविधाजनक बनाने के लिए मेक्सिको की एक वकील रीता कास्त्रो (जो सलदाना) को काम पर रखता है। फिल्म की कहानी में चारों कलाकारों ने गजब की भूमिका निभाई है। उनकी एक्टिंग की खूब सराहना की गई। जब गैंगस्टर मानिटास एमिलिया में बदल जाता है, तो क्रॉसओवर अनुभव को सावधानी से संभालता है। साथ ही कहानी में मेक्सिको के राजनीतिक पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर के रॉ लुक से लेकर धमाकेदार BGM तक, देवा फिल्म के टीज़र की 6 बड़ी वजहें…

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

मेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज

मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

इस कहानी में इमोशंस, थ्रिल और कॉमेडी का तड़का लगाया गया है और तीनों अंदाज को इस तरह से पिरोया गया है कि दर्शक इस फिल्म को एक सेकंड के लिए भी छोड़ना नहीं चाहते हैं। लिंग परिवर्तन के ऑपरेशन के समय जब डॉक्टर क्लाइंट से बातचीत कर रहा होता है, उस समय इस फिल्म में गाना दिखाया गया है जो थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन इसी के साथ यह समझाने की कोशिश की गई है कि जब मानव जीवन में जटिलता के बीच आता है तो उसे उस स्थिति को संभालने के लिए एक सहारे की जरूरत होती है और इसी में वह गाना मददगार साबित होता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म की कहानी फिल्म की कमियों पर हावी हुई है और यही कारण है कि यह फिल्म गोल्डन ग्लोब अवार्ड के जूरिस को पसंद आई और इस फिल्म ने बाकी फिल्मों को पीछे छोड़कर बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर्स कैटेगरी में किताब हासिल कर लिया।

Emilia perez vs all we imagine as light in golden globe award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2025 | 12:51 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.