रिलीज होते ही छाया ‘जस्टिन बीबर’, एल्विश यादव-ईशा मालवीय की केमिस्ट्री ने जीता दिल, गाने को मिले इतने व्यूज
New Haryanvi Song: एल्विश यादव का नया हरियाणवी गाना ‘जस्टिन बीबर’ रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा। लेकिन ईशा मालवीय संग उनकी केमिस्ट्री और गाने के बोलों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
एल्विश यादव और ईशा मालवीय सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Elvish Yadav And Isha Malviya Song: सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका नया हरियाणवी ट्रैक ‘जस्टिन बीबर’ है, जो 18 फरवरी 2026 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। गाने ने रिलीज के पहले ही घंटे में हजारों व्यूज बटोर लिए और 24 घंटे के भीतर 38 लाख से ज्यादा बार देखा गया।
इस म्यूजिक वीडियो में एल्विश के साथ टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर #JustinBieber ट्रेंड करने लगा। एल्विश और ईशा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हरियाणा से हॉलीवुड तक, रुक्का राव साब का बाजे।” इस कैप्शन ने फैंस के बीच उत्साह और बढ़ा दिया।
ट्रेंडिंग में है ‘जस्टिन बीबर’
हरियाणवी बीट्स और स्टाइलिश विजुअल्स से सजा यह गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो चुका है। वीडियो में एल्विश का अलग अंदाज और ईशा का ग्लैमरस अवतार दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। खास बात यह है कि गाने के कुछ रैप हिस्से खुद एल्विश यादव ने गाए हैं। म्यूजिक ओजी संधू ने तैयार किया है, जबकि अनु अमानत ने अपनी आवाज दी है। वीडियो को फ्लेम म्यूजिक और नितेश उजोली की टीम ने प्रोड्यूस किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
‘बोलेरो’ लाइन से बढ़ी चर्चा
गाने के एक हिस्से में ‘बोलेरो’ शब्द का इस्तेमाल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे प्रिंस नरूला के साथ एल्विश के कथित विवाद से जोड़ दिया। फैंस का मानना है कि यह लाइन किसी पुराने विवाद की ओर इशारा करती है। हालांकि इस पर एल्विश या प्रिंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- बेबी गुड्डू पर टूटा दुखों का पहाड़, फिल्ममेकर पिता MM Baig का निधन, ‘छोटी बहू’ से बनाई थी पहचान
ईशा ने की एल्विश की तारीफ
इससे पहले ईशा मालवीय ने एक इंटरव्यू में एल्विश के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा कि एल्विश बेहद शांत और आत्मविश्वासी इंसान हैं। किचन रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दौरान दोनों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला। ईशा ने यह भी कहा कि एल्विश ने उन्हें कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वह उनसे पीछे हैं। कुल मिलाकर ‘जस्टिन बीबर’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर चर्चा और बहस का नया विषय बन गया है।
