Naagin 7 का अजब-गजब सीन हुआ वायरल, सलामी देती नागिनों पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक, देखें वीडियो
Naagin 7 Rocket Scene: टीवी की मशहूर निर्माता एकता कपूर के शो नागिन 7 से हाल ही में एक रॉकेट सलामी सीन वायरल हो गया है। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
नागिन 7 से वायरल सीन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ekta Kapoor Show: नागिन 7 एक बार फिर अपने अनोखे और चौंकाने वाले कंटेंट की वजह से चर्चा में आ गया है। इस बार वजह बना शो का एक खास सीन, जिसमें नागिनों को रॉकेट लॉन्च को सलामी देते हुए दिखाया गया। यह सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
नागिन 7 में रॉकेट लॉन्च सीन ने खींचा ध्यान
हाल ही में नागिन 7 के एक एपिसोड में दिखाया गया कि नागिनें अपने मानव रूप में खड़ी होकर आसमान में उड़ते रॉकेट को देखती हैं। जैसे ही रॉकेट लॉन्च होता है, सभी सलामी देती हैं और बैकग्राउंड में ‘वंदे मातरम’ की धुन बजती है। यह सीन देशभक्ति और फैंटेसी का ऐसा मिश्रण था, जिसे देखकर दर्शक हैरान भी हुए और एंटरटेन भी।
First in my bloodline to see patriotic naagins. Peak Indian serial 🫡pic.twitter.com/hFyb7vGYLC — Ankit Pathak 🇮🇳 (@ankit_acerbic) March 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
सोशल मीडिया पर मिला मजेदार रिएक्शन
जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इस सीन को मजेदार बताया, तो कुछ ने इसे ओवरड्रामेटिक करार दिया। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि “इन नागिनों को बॉर्डर पर भेज दो,” वहीं किसी ने कहा कि “भारतीय टीवी का ड्रामा कभी खत्म नहीं होगा।” इस तरह के कमेंट्स से साफ है कि यह सीन लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसी भी दे रहा है।
एकता कपूर के शोज की खास पहचान
एकता कपूर के शोज हमेशा से अपने अनोखे और कभी-कभी अजीब ट्विस्ट्स के लिए जाने जाते हैं। ‘नागिन’ फ्रेंचाइजी भी इसी वजह से सालों से दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। बदले, रहस्य और अलौकिक शक्तियों पर आधारित यह शो हर सीजन में कुछ नया और अलग दिखाने की कोशिश करता है, जिससे यह अक्सर वायरल होता रहता है।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का तूफान या ‘उस्ताद भगत सिंह’ का रहा जलवा? जानें बॉक्स ऑफिस पर किसने किसे पछाड़ा
शो की है ये नई थीम
इस बार नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आ रही हैं। मेकर्स के मुताबिक, इस सीजन की कहानी सिर्फ प्यार और बदले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें न्याय और आत्म-खोज जैसे नए पहलुओं को भी जोड़ा गया है फिलहाल, नागिन 7 का यह वायरल सीन एक बार फिर साबित करता है कि भारतीय टीवी शोज अपने अनोखे कंटेंट के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचने में माहिर हैं चाहे वह तारीफ हो या ट्रोलिंग।
