दशहरा पर दर्शकों को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड से पंजाबी-मराठी फिल्में मचाएंगी धूम, देखें लिस्ट
Dussehra 2025: दशहरा यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ खास है, क्योंकि इस दिन कई बड़ी फिल्में थिएटर में धमाल मचाने के लिए तैयार है, तो चलिए देखते हैं उनकी लिस्ट...
- Written By: स्नेहा मौर्या
दशहरा पर सिनेमाघरों में ये फिल्में मचाएंगी धूम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dussehra 2025 Movies Release: इस साल दशहरा 2025 का त्योहार 2 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह पर्व पूरे देश में उत्साह और उल्लास लेकर आता है। ऐसे खास मौके पर सिनेमाघरों में भी जश्न का माहौल देखने को मिलेगा। आमतौर पर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं, लेकिन इस बार कई बड़ी फिल्में गुरुवार यानी 2 अक्टूबर को दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं। परिवार संग देखने योग्य इन फिल्मों में रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और देशभक्ति का संगम मिलेगा।
कांतारा: चैप्टर 1
दक्षिण भारतीय सुपरहिट फिल्म कांतारा का यह प्रीक्वल दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता जगा रहा है। निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने इसमें एक योद्धा की कहानी को प्रस्तुत किया है, जो ग्रामीणों को एक क्रूर राजा के अत्याचार से बचाता है। फिल्म में दक्षिण भारत की संस्कृति और लोक कथाओं की गहराई दिखाई देगी। अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इसमें राजकुमारी कनकवती का किरदार निभा रही हैं, जबकि गायक दिलजीत दोसांझ का एक खास गाना भी फिल्म की जान बनने वाला है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी कहानी शादी और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं, जबकि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर इस शादी को रोकने की कोशिश करते नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन और लेखन शशांक खेतान ने किया है। हल्के-फुल्के मनोरंजन और रोमांटिक तड़के के शौकीनों के लिए यह परफेक्ट विकल्प है।
सम्बंधित ख़बरें
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, 50 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
इक्कीस
निर्देशक श्रीराम राघवन की यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। कहानी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पर केंद्रित है, जिन्हें 21 वर्ष की उम्र में मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, और जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
निक्का जैलदार 4
पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में एमी विर्क और सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के और लड़की पर है, जिनकी सोच शराब को लेकर बिल्कुल अलग है। कॉमेडी और इमोशन का यह मिश्रण पंजाबी दर्शकों को खूब भाने वाला है।
वड़ापाव
मराठी फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। प्रसाद ओक, सविता प्रभुणे, और गौरी नलावडे स्टारर यह फिल्म एक प्यारी प्रेम कहानी पर आधारित है। खास बात यह है कि यह प्रसाद ओक की 100वीं मराठी फिल्म है, जो उनके करियर का अहम पड़ाव साबित होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
