‘लोका’ की सफलता के कारण टली थी ‘कांथा’ की रिलीज, अब 14 नवंबर को दुनिया भर में देगी दस्तक
Dulquer Salmaan Kantha: दुलकर सलमान की 'कांथा' 14 नवंबर को दीपावली पर रिलीज होगी। यह फिल्म तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार एम.के. त्यागराज भगवतार के जीवन और संघर्षों पर आधारित है।
- Written By: अनिल सिंह
दुलकर सलमान की पीरियड ड्रामा 'कांथा' की नई रिलीज डेट का ऐलान, 14 नवंबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज
Dulquer Salmaan Kantha Release Date: दक्षिण भारतीय फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कांथा’ की रिलीज डेट आखिरकार घोषित कर दी गई है। निर्देशक सेल्वमणि सेल्वराज की यह फिल्म अब 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता दुलकर सलमान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए इसकी घोषणा की।
दुलकर ने फैंस को दीपावली की शुभकामनाए देते हुए लिखा, “दीपावली अब और भी धमाकेदार हो गई है। ‘कांथा’ 14 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। आप सभी को दीपावली की शुभकामनाए। सिनेमाघरों में जल्द मिलते हैं।” यह फिल्म पहले 12 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
रिलीज टलने का कारण
‘कांथा’ की रिलीज डेट पहले अभिनेता की ही एक अन्य फिल्म ‘लोका’ की सफलता के कारण टाली गई थी। दुलकर सलमान द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘लोका’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, जिसके चलते मेकर्स ने ‘कांथा’ को आगे के लिए खिसका दिया था। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे।
ये भी पढ़ें- ‘हमारे पेट पर मारी लात’- शर्म करो, तमन्ना भाटिया को राखी सावंत ने मारा ताना
तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार पर है कहानी
फिल्म ‘कांथा’ तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले एम.के. त्यागराज भगवतार के जीवन पर आधारित है। यह पीरियड ड्रामा फिल्म 1950 के दशक में उनकी प्रसिद्धि और व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाएगी। फिल्म में स्वतंत्रता के बाद के मद्रास (अब चेन्नई) की दुनिया देखने को मिलेगी, जिसमें दुलकर सलमान इस महान अभिनेता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
वेफेरर फिल्म्स ने किया है प्रोड्यूस
‘कांथा’ फिल्म को राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया और दुलकर की वेफेरर फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है, जिन्हे नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘द हन्ट फॉर वीरप्पन’ के लिए जाना जाता है। दुलकर सलमान पहले इस फिल्म से बतौर अभिनेता जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का भी फैसला किया।
