- Hindi News »
- Entertainment »
- Due To Rashmika Mandanna Injury Her Next Film Shoot Stopped
रश्मिका मंदाना चोट लगने से हुई घायल, रिकवरी के बाद जल्द शूट शुरू होने की उम्मीद
रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस जिमिंग के दौरान घायल हो गई हैं। जिसका असर उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग पर पड़ा है। उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है।
- Written By: अदिति भंडारी

रश्मिका मंदाना चोट लगने से हुई घायल, रिकवरी के बाद जल्द शूट शुरू होने की उम्मीद (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आजकल काफी चर्चा में चल रही हैं। वे हाल ही में पिछले महीने अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में नजर आईं। उनकी एक्टिंग अभी भी लोगों का दिल जीत रही है। अब उनकी नई फिल्म सिकंदर की शूटिंग शुरू हो गई है। लेकिन इसकी शूटिंग में हाल ही में रोक दी गई है। क्योंकि इस की एक्ट्रेस रश्मिका जिम में चोट का शिकार हो गईं हैं। जिससे उनके मच अवेटेड आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग फिलहाल रोकनी पड़ी है।
पैन-इंडिया की सबसे बड़ी फीमेल स्टार मानी जाने वाली रश्मिका को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वह पूरी तरह से ठीक होने के लिए थोड़ा आराम करें। इसके बाद ही वह अपने बिज़ी शेड्यूल पर लौट सकती हैं। रश्मिका की इस चोट ने उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है। लेकिन इस पर ताज़ा अपडेट्स आ गई हैं। जिससे ये पता चलता है कि वह अब जल्द ठीक होने की राह पर हैं और जल्द ही अपने काम पर वापस लौटेंगी।
रश्मिका मंदाना के एक करीबी सूत्र ने कहा कि “रश्मिका को हाल ही में जिम में चोट लगी थी और वह आराम करके ठीक हो रही हैं। हालांकि, इस वजह से उनकी आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई है। अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और जल्द ही सेट पर वापसी करेंगी!”
सम्बंधित ख़बरें
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
Rashmika Mandanna Gift: रश्मिका मंदाना को 30वें जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, पिता ने गिफ्ट किया ‘सेरेनिटी’ बंगला
Ranabaali की कहानी में छिपी है असली इतिहास की झलक, डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने किया खुलासा
रश्मिका के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा का खास तोहफा, ‘राणाबली’ की अनसीन झलक शेयर
रश्मिका ने तेलुगू, तमिल और कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अच्छा नाम किया है। एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्म की दुनिया में अपना अच्छा खासा नाम कर लिया है। उन्होंने ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज़ के मौजूदा कलेक्शंस के साथ कुल 3096 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया है। वे लगातार अपनी मेहनत और सकारात्मकता से अपने फैंस को प्रेरित करती रही हैं।
हिट फिल्मों की इस सीरीज़ ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर दिया है। साथ ही उनकी सुंदरता ने उन्हें नेशनल क्रश बना दिया है। हालांकि, शूटिंग का यह ब्रेक सिर्फ कुछ समय के लिए है, लेकिन फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि रश्मिका पहले से भी ज्यादा मजबूती और जोश के साथ वापसी करेंगी, और अपनी खास अदाओं और एनर्जी से फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Due to rashmika mandanna injury her next film shoot stopped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














