सलमान खान के बाद आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी दुबई की महिला
सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक महिला ने जबरन घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
- Written By: अनिल सिंह
आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला, सलमान खान के मामले की पुनरावृत्ति
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर्स की सुरक्षा इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है, सलमान खान को मिल रही लगातार धमकियां हो या फिर उनके घर पर की गई फायरिंग, हाल फिलहाल में उनके घर में एक नहीं बल्कि दो लोगों ने जबरन घुसने का प्रयास किया, तो वहीं सैफ अली खान के घर में चोरी का प्रयास हुआ और उन पर जानलेवा हमला भी हुआ। इसी बीच अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, आदित्य रॉय कपूर के घर में भी सलमान खान के मामले की तरह एक महिला ने जबरन घुसने का प्रयास किया। महिला दुबई की है और उसने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया है।
आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसने का प्रयास करने वाली जिस महिला को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसकी उम्र 47 साल की है और उसने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया है। जब पुलिस ने महिला से आदित्य रॉय कपूर के घर पर आने का मकसद पूछा, तो वह गोल-गोल जवाब देने लगी। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि महिला बिना इजाजत के दुर्भावनापूर्ण इरादे से घर में जबरन घुसने का प्रयास कर रही थी, लिहाजा महिला के खिलाफ धारा 331(2) के तहत अवैध रूप से घर में घुसने या सेंध लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें- मोनालिसा को रैंप वॉक करते देख दंग रह गए यूजर्स, लेकिन कहानी है बड़ा ट्विस्ट
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर के घर की हेल्प हाउस संगीता पवार ने बताया कि वह शाम 6 बजे वो घर पर अकेली थी। उस समय घर की घंटी बजी, संगीता ने दरवाजा खोला तो पाया कि वहां एक महिला खड़ी है। उसने पूछा क्या आदित्य रॉय कपूर घर पर हैं? संगीता ने पूछा कि वो कौन हैं? तो महिला ने दावा किया कि वह एक्टर के लिए गिफ्ट और कपड़े लेकर आई है। जब एक्टर वहां पहुंचे और संगीता ने उन्हें ये जानकारी दी, तो एक्टर ने संगीता को बताया कि उन्होंने किसी मेहमान को नहीं बुलाया है। वह उसे पहचान भी नहीं पाए। तब सोसायटी की मैनेजर जय श्री को खबर की गई और उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। फिलहाल मामले में पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
