Drishyam 3: जॉर्ज कुट्टी की अधूरी कहानी होगी पूरी, शुरू हुई मोहनलाल के दृश्यम 3 की शूटिंग
Mohanlal: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान, दादासाहेब फाल्के से सम्मानित मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू कर दी है।
- Written By: अनिल सिंह
मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की शूटिंग शुरू
Mohanlal Drishyam 3 Update: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ हैं, जिन्होंने पहले दो पार्ट का भी निर्देशन किया था।
शूटिंग की शुरुआत सोमवार को कोच्चि के पास एक लॉ कॉलेज में पारंपरिक पूजा के साथ हुई। पूजा के बाद मोहनलाल दिल्ली रवाना हुए, जहां उन्हें राष्ट्रपति द्वारा दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार उनके शानदार 40 साल के फिल्मी करियर को सम्मानित करता है और उनके लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
जॉर्ज कुट्टी की जिंदगी में आया नया मोड़
फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ ने बताया कि ‘दृश्यम 3’ की कहानी जॉर्ज कुट्टी की जिंदगी के अगले चरण को दिखाएगी, जो पिछले भाग के साढ़े चार साल बाद की कहानी है। मोहनलाल के जॉर्ज कुट्टी का किरदार पहले ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुका है, और अब सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि आगे उनके जीवन में क्या होता है।
ये भी पढ़ें- नवरात्रि में रानी मुखर्जी के फैंस को तोहफा, मर्दानी 3 का नया पोस्टर जारी, कब रिलीज होगी फिल्म
तीसरे पार्ट पर काम शुरू
फिल्म के निर्माता एंटनी पेरुंबवूर ने बताया कि तीसरे पार्ट पर काम शुरू करने का फैसला दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर लिया गया। जॉर्ज कुट्टी की कहानी अभी अधूरी है। इसी सोच के साथ निर्देशक जीतू जोसेफ से विस्तार में चर्चा की और फिर ‘दृश्यम 3’ को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।
दृश्यम फ्रेंचाइजी ने कायम की मिसाल
‘दृश्यम‘ का पहला पार्ट 2013 में आया था और उसने मलयालम सिनेमा में नई मिसाल कायम की थी। इसके बाद 2021 में आए दूसरे पार्ट ने थिएटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का दिल जीता। दोनों फिल्मों को भारत ही नहीं, दुनियाभर में खूब पसंद किया गया और मोहनलाल की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया। अब, ‘दृश्यम 3’ को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। निर्माता के अनुसार, यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज की जाएगी।
शुरू हुई मोहनलाल के दृश्यम 3 की शूटिंग
दृश्यम 3 की शूटिंग हाल ही में पूथोट्टा के एसएन लॉ कॉलेज में शुरू हुई है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मलयालम और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। मलयालम संस्करण का निर्देशन जीतू जोसेफ करेंगे, जबकि हिंदी संस्करण का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे। अजय देवगन हिंदी संस्करण में विजय सलगांवकर की भूमिका में नजर आएंगे।
