Divyanka Sirohi के निधन से शोक की लहर, वायरल हुआ पुराना पोस्ट, आखिरी पलों की कहानी ने किया भावुक
Divyanka Sirohi Death: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। गाजियाबाद स्थित घर पर दिव्यांका की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
- Written By: सोनाली झा
दिव्यांका सिरोही (फोटो- सोशल मीडिया)
Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Passes Away: हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिव्यांका सिरोही के अचानक इस दुनिया से चले जाने से परिवार, करीबी और फैंस गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें याद कर भावुक हो रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका सिरोही की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना गाजियाबाद के राज एक्सटेंशन स्थित उनके घर की है, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया, क्योंकि इतनी कम उम्र में इस तरह का जाना किसी के लिए भी विश्वास करना आसान नहीं है।
वायरल हुआ पुराना पोस्ट
उनके निधन के बाद दिव्यांका सिरोही का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। यह पोस्ट उन्होंने साल 2023 में शेयर किया था और उसे अपने प्रोफाइल पर पिन भी कर रखा था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था शिव मुझे अपने साथ ले चलो। अब उनके निधन के बाद इस पोस्ट को लोग उनके आखिरी संदेश के रूप में देख रहे हैं। फैंस इस पोस्ट को देखकर काफी भावुक हो गए हैं और कमेंट सेक्शन में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात
‘बॉलीवुड अब फैमिली नहीं रहा’, बढ़ते कंपटीशन पर छलका संजय दत्त का दर्द, हॉलीवुड की जमकर की तारीफ
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
आखिरी दिन तक थीं सामान्य
परिवार के अनुसार, 21 अप्रैल को दिव्यांका सिरोही बिल्कुल सामान्य थीं। उन्होंने अपने भाई के साथ खाना भी खाया था और किसी गंभीर परेशानी के संकेत नहीं दिए थे। हालांकि, उन्होंने हल्की तबीयत खराब होने की बात जरूर कही थी। इसके बाद उनका भाई कुछ काम से बाहर चला गया। जब वह वापस लौटा तो उन्होंने एक्ट्रेस को अचेत अवस्था में पाया।
फैंस कर रहे भावुक श्रद्धांजलि
दिव्यांका सिरोही के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर है। उनके चाहने वाले उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। कम उम्र में इस तरह की दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत रखने की अपील की है।
