दिव्या खोसला की ‘एक चतुर नार’ के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा, नील नितिन मुकेश संग जमेगी कमेस्ट्री
Divya Khosla Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला और अभिनेता नील नितिन मुकेश की अपकमिंग फिल्म 'एक चतुर नार' के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जिससे फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेंड हो गए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
दिव्या खोसला, नील नितिन मुकेश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Divya Khosla Film Ek Chatur Naar Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर दिव्या खोसला इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक चतुर नार को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने मूवी का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस पोस्टर के साथ ही दिव्या ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
नए पोस्टर में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त टकराव और तनाव का माहौल साफ झलक रहा है। एक तरफ नील नितिन मुकेश के हाथ में पिस्तौल है, जिसे वह दिव्या की ओर ताने खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर दिव्या के हाथ में मोबाइल फोन है। खास बात यह है कि फोन की स्क्रीन पर रुपये का बड़ा चिन्ह दिखाई दे रहा है। यह संकेत देता है कि फिल्म की कहानी में लालच, चालाकी और पैसे के इर्द-गिर्द एक दिलचस्प खेल दिखाया जाएगा।
दिव्या खोसला ने फिल्म का नया पोस्टर किया जारी
दिव्या खोसला के द्वारा शेयर किए गए पोस्टर पर लिखी टैगलाइन “होशियारी शुरू” फिल्म की कहानी के रोमांच को और गहराई देती है। इससे साफ झलकता है कि एक चतुर नार में दर्शकों को धोखाधड़ी, चालाक दांव-पेंच और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिलेंगे। फिल्म का जॉनर कॉमेडी और थ्रिलर का कॉम्बिनेशन माना जा रहा है, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
पोस्टर का बैकग्राउंड भी काफी आकर्षक है। इसमें लाल और नारंगी रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो सस्पेंस और ड्रामा को दर्शाता है। वहीं, एक कोने में 500 रुपये के नोट की झलक फिल्म की कहानी में पैसों की अहमियत को और मजबूत करती है।
ये भी पढ़ें- अनुपम खेर बने महात्मा गांधी, ‘द बंगाल फाइल्स’ की दिखाई खास झलक, विवेक अग्निहोत्री भी आए नजर
इस दिन रिलीज होगा ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर
फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ओह माय गॉड जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। वहीं, एक चतुर नार के निर्माता आशीष वाघ और जीशान अहमद हैं। दिव्या ने पोस्टर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि “कल, हर नजर रुकेगी… और रुकेगी सिर्फ चतुर पे! ‘एक चतुर नार’ ट्रेलर का प्रीमियर कल होगा। होशियारी शुरू 12 सितंबर से सिनेमाघरों में।” बता दें, फिल्म का ट्रेलर 25 अगस्त को सुबह 11 बजे टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। वहीं, दर्शकों को इस फिल्म का मजेदार सफर 12 सितंबर 2025 से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा।
(इनपुट एजेंसी के साथ)
