'आपकी दुआओं ने ताकत दी', सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ का इमोशनल वीडियो वायरल

दीपिका कक्कड़ सर्जरी के बाद पहली बार अपने पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग में नजर आईं और इस मुश्किल घड़ी में मिले प्यार और दुआओं के लिए सबका शुक्रिया अदा किया।
'आपकी दुआओं ने ताकत दी', सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ का इमोशनल वीडियो वायरल
दीपिका कक्कड़
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने ससुराल सिमर का जैसे शो के जरिए बड़ी पहचान मिली थी। दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में स्टेज 2 लीवर कैंसर से जूझने के बाद अब धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रही हैं। अपने पति शोएब इब्राहिम के यूट्यूब व्लॉग में पहली बार दिखाई दीं दीपिका ने फैंस से जुड़ते हुए एक भावनात्मक वीडियो साझा किया।

वीडियो में दीपिका ने बताया कि उनकी सर्जरी बेहद जटिल और लंबी थी। करीब 14 घंटे तक चली इस प्रक्रिया में डॉक्टरों ने उनका गॉलब्लैडर और लीवर का एक हिस्सा निकाल दिया। गॉलब्लैडर में पथरी और लीवर में मौजूद ट्यूमर को हटाना जरूरी था। दीपिका ने बताया कि शुरुआत में उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जांच में लीवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मिला और कैंसर का पता चला।

दीपिका ने कहा कि जब खांसी आती थी तो टांकों में बहुत दर्द होता था, कुछ भी बोलना मुश्किल हो जाता था। लेकिन अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं।” अस्पताल में नर्सों और अन्य मरीजों के परिजनों से मिले प्यार और दुआओं के लिए उन्होंने आभार जताया। वीडियो में उन्होंने अपने बेटे रुहान का ज़िक्र करते हुए कहा कि उसकी मुस्कान और उसकी मौजूदगी मुझे ताकत देती है। जब भी कमजोर पड़ती हूं, तो उसे देखकर हिम्मत मिलती है।

शोएब ने यह भी स्पष्ट किया कि डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की बात नहीं है क्योंकि लीवर खुद को रीजेनरेट करने की क्षमता रखता है। इससे पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी कैंसर जर्नी की जानकारी दी थी, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था। दीपिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और देशभर से उनके फैंस उन्हें प्यार, दुआएं और हिम्मत दे रहे हैं। लोगों ने उनकी हिम्मत, ईमानदारी और जज़्बे की सराहना की, कि इतनी गंभीर सर्जरी के बाद भी वो खुद सामने आईं और सबको धन्यवाद कहा।

Navbharat Live
navbharatlive.com