दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी आज, पति शोएब इब्राहिम ने की दुआ की अपील
दीपिका कक्कड़ इस समय स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। आज, 3 जून को उनकी जटिल सर्जरी हो रही है। उनके पति शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम पर फैंस से दुआ की अपील की है।
- Written By: सोनाली झा
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी की जानी-मानी अदाकारा दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं। ससुराल सिमर का की सिमर के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वाली दीपिका को हाल ही में स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला है। यह खबर सुनकर उनके फैन्स और टेलीविजन इंडस्ट्री के लोग बेहद चिंतित हैं। लेकिन दीपिका इस मुश्किल समय में भी हिम्मत और साहस के साथ खड़ी हैं।
दीपिका के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम लगातार उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। शोएब ने रविवार रात को एक इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि दीपिका की सर्जरी आज यानी 3 जून को होनी है। उन्होंने कहा कि यह एक लंबी और जटिल प्रक्रिया होगी, इसलिए उन्होंने फैंस और शुभचिंतकों से अपील की कि वे दीपिका के लिए दुआ करें।
इससे पहले भी सर्जरी शेड्यूल की गई थी, लेकिन दीपिका को फ्लू हो गया था, जिस कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन को टाल दिया था। अब जब दोबारा तारीख तय हुई है, फैन्स की बेचैनी और दुआएं दोनों ही बढ़ गई हैं। शोएब की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका के लिए दुआओं की बाढ़ आ गई है। दीपिका और शोएब ने इस बीमारी की जानकारी अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैन्स के साथ साझा की थी। वीडियो में जहां शोएब इमोशनल नजर आए, वहीं दीपिका ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
ये भी पढ़ें- भूल चूक माफ की कमाई में गिरावट, जानें कराटे किड लीजेंड्स और मिशन इंपॉसिबल 8 का हाल
दीपिका ने यह भी बताया कि एक मां के रूप में उनका सबसे बड़ा डर अपने बेटे रुहान को लेकर है। बीमारी के चलते उन्हें बेटे को स्तनपान कराना बंद करना पड़ा, जो कि उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी कठिन रहा। इस कठिन समय में दीपिका का साहस और सकारात्मक रवैया न सिर्फ उनके परिवार के लिए संबल बना है, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा भी है। सभी यही दुआ कर रहे हैं कि दीपिका की सर्जरी सफल हो और वह जल्द स्वस्थ होकर अपनी सामान्य जिंदगी में लौटें। पर्दे पर बहू और बेटी का किरदार निभाने वाली दीपिका, आज असल जिंदगी की सच्ची हीरोइन बनकर उभरी हैं।
