Dino Morea: 23 साल पहले डीनो मोरिया ने तोड़ दिया था बिपाशा का दिल, अब बताई ब्रेकअप की वजह
Dino Morea On Bipasha Basu: डीनो मोरिया सिंगल है या रिलेशनशिप में है इसके बारे में खुद उन्होंने जानकारी दी है, 23 साल बाद बिपाशा बसु से ब्रेकअप की वजह भी बताई है शादी पर भी उन्होंने बात की।
- Written By: अनिल सिंह
डीनो मोरिया ने बिपाशा बसु से ब्रेकअप के 23 साल बाद सेपरेशन का कारण बताया है
Dino Morea Talks About Breakup With Bipasha Basu: डीनो मोरिया ने बिपाशा बसु से ब्रेकअप के 23 साल बाद सेपरेशन का कारण बताया है। साथ ही डीनो मोरिया ने इशारा भी कर दिया है कि वह रिलेशनशिप में हैं। शादी को लेकर उन्होंने जो बात कही है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है वह भी शादी के बंधन में बंध सकते हैं। डिनो मोरिया ने बताया की उनका और बिपाशा का ब्रेकअप मतभेद के चलते हुआ था, बिपाशा ने अलग होने का फैसला नहीं किया था वो फैसला डीनो मोरिया का था।
23 साल पहले डीनो मोरिया बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया बिपाशा बसु और डीनो मोरिया ने कभी भी ब्रेकअप की वजह सार्वजनिक नहीं की। लेकिन पहली बार डीनो मोरिया ने इंटरव्यू में यह बताया है कि बिपाशा बसु ने उनके साथ ब्रेकअप नहीं किया था, बल्कि वह खुद इस रिश्ते से बाहर हुए थे, उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने मिलकर आपसी मतभेद सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बन सकी।
ये भी पढ़ें- फिल्मों में नहीं मिली सफलता तो क्रिकेटर से कर ली शादी! एक्ट्रेस पर लगता है ये आरोप
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
पिंकविला से बातचीत करते हुए डीनो मोरिया ने बताया कि प्यार कमाल की चीज है और इसे हर किसी को करना चाहिए, आप जितना प्यार बांटोगे उतना ज्यादा प्यार आपको मिलेगा। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह रिलेशनशिप में हैं, तो डीनो मोरिया ने कहा हां हो सकता है। शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से शादी एक स्टैंप होता है। एक कॉन्ट्रैक्ट होता है, जहां तुम दोनों को जिंदगी साथ बितानी है, लेकिन मेरा मानना यह है कि शादी समाज की बनाई हुई एक चीज है, जिससे यह साबित होता है कि आप दोनों की शादी हो चुकी है, इसमें कोई दिक्कत आए तो भी इसे तोड़ना मत और अगर कोई दिक्कत आती है और शादी टूट जाती है तो भी एक समस्या है। डीनो के इस बयान को लेकर यह कहा जा रहा है कि वह जल्दी शादी के बंधन में बन सकते हैं, रिलेशनशिप की बात को उन्होंने अब स्वीकार ही कर लिया है।
