TRP Report: 'अनुपमा' ने फिर मारी बाजी, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को छोड़ा पीछे, जानें अन्य का हाल

TV TRP List: अनुपमा 2.2 रेटिंग के साथ फिर नंबर 1 पर पहुंच गया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 दूसरे स्थान पर खिसक गया, जबकि नागिन 7 तीसरे नंबर पर है। टॉप 10 में कई नए शोज ने एंट्री दर्ज कराई है।
trp report anupama number 1 kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 rating
टीआरपी रिपोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

TRP Race Week 5: बार्क इंडिया की इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लंबे समय बाद रेटिंग्स में जबरदस्त बदलाव हुआ है और कई शोज की पोजिशन ऊपर-नीचे हुई है। इस हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा ‘अनुपमा’ को हुआ है, जिसने एक बार फिर नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम कर ली है। रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा को इस हफ्ते 2.2 की रेटिंग मिली है। शो में इन दिनों आ रहे ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि यह सीरियल फिर से टीआरपी चार्ट में टॉप पर पहुंच गया है।

स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को इस बार 2.1 की रेटिंग मिली है। पिछले हफ्ते यह शो नंबर 1 पर था, लेकिन इस बार इसे दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। ‘नागिन 7’ की रेटिंग में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 1.9 की रेटिंग के साथ यह शो तीसरे स्थान पर खिसक गया है। शुरुआती हफ्तों में टॉप पर रहने वाला यह शो अब दबाव में नजर आ रहा है।

चौथे और पांचवें नंबर पर नए दावेदार

टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते वसुधा ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। इन दिनों शो की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। 1.9 रेटिंग के साथ इस शो ने टीआरपी लिस्ट ने नंबर 4 पोजिशन हासिल किया है। वहीं शरद केलकर स्टारर 'तुम से तुम तक' 1.8 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर है। दोनों शोज की कहानी दर्शकों को बांधे हुए है। गंगा माई की बेटियां ने 1.8 रेटिंग के साथ टीआरपी लिस्ट में छठें स्थान पर जगह बनाई है। वहीं, लाफ्टर शेफ 3 ने टीआरपी में 1.8 रेटिंग के साथ सातवां नंबर हासिल किया है।

टॉप 10 में नई एंट्री

'उड़ने की आशा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 1.7 रेटिंग के साथ आठवें और नौवें नंबर पर हैं। वहीं नया शो 'मिस्टर एंड मिसेज परशुराम' 1.6 रेटिंग के साथ दसवें स्थान पर पहुंचकर टॉप 10 में शामिल हो गया है। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट साफ इशारा कर रही है कि दर्शकों का मूड तेजी से बदल रहा है और कंटेंट में ट्विस्ट ही सफलता की कुंजी बन रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com