Dhurandhar vs Avatar 3: क्रिसमस पर धुरंधर ने अवतार 3 को चटाई धूल, देखें गुरुवार का कलेक्शन
Christmas Collection: क्रिसमस पर 'धुरंधर' और 'अवतार 3' ने बंपर कमाई की। 'धुरंधर' ने 21वें दिन 26.00 करोड़ कमाए, जबकि 'अवतार 3' ने 7वें दिन 13.50 करोड़। धुरंधर का कुल कलेक्शन 633 करोड़ पार।
- Written By: अनिल सिंह
Dhurandhar vs Avatar 3 Christmas Collection (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Dhurandhar vs Avatar 3 Christmas Collection: क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में पहले से चल रही दो बड़ी फिल्मों रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ और जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ (Avatar 3) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। जहाँ एक तरफ ‘धुरंधर’ को लेकर आशंका थी कि ‘अवतार 3’ के सामने इसकी कमाई डगमगा सकती है, वहीं ‘धुरंधर’ ने तूफानी कमाई करते हुए इन आशंकाओं को गलत साबित कर दिया।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने अपनी लाजवाब कहानी और जबरदस्त एक्शन के दम पर दर्शकों को थिएटर में जोड़े रखा। यह फिल्म भारत के रॉ एजेंट (रणवीर सिंह) और पाकिस्तान के रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दोनों अभिनेताओं के दमदार अभिनय को खूब सराहा गया है।
Dhurandhar VS Avatar 3 Box Office #Dhurandar #Avatar3 #BoxOffice pic.twitter.com/tHfRY1rHk1 — SUBG QUIZ (@subgquiz) December 23, 2025
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
‘धुरंधर’ ने 21वें दिन मचाया भूचाल
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर‘ ने तीसरे गुरुवार को यानी क्रिसमस के दिन भी बॉक्स ऑफिस पर भूचाल मचा डाला। फिल्म ने अकेले गुरुवार को 26.00 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई की, जिसके सामने नई रिलीज फिल्में भी टिक नहीं पाईं।
- देशभर में कुल कमाई: 633.50 करोड़ रुपये
- दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन: 729.00 करोड़ रुपये
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 21 दिनों में 700 करोड़ का आंकड़ा पार
- विदेशी कमाई: करीब 230 करोड़ से अधिक
🔥 Avatar 3 vs Dhurandhar…
🔥Box Office Face-Off …. Pandora की visual magic ने India में entry ली, लेकिन opening रही soft Avatar 3 Day 1: ₹19–20 Cr (Way of Water से आधी) और उधर 🦁 Dhurandhar तीसरे हफ्ते में भी roar कर रही है 💥🚀🚀🚀
Day 15: ₹22.5 Cr | Total: ₹500 Cr+… pic.twitter.com/oCXbXi4nFA — Sunil Kumar (@sunilku20403616) December 21, 2025
ये भी पढ़ें- ‘तुलना होना आम है, घबराने की जरूरत नहीं’, ‘नागिन 7’ में अपने किरदार पर बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी
‘अवतार 3’ का शानदार प्रदर्शन
दूसरी तरफ, जेम्स कैमरून की तीसरी किस्त ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ आग, राख और धधकते शोलों का खेल दिखाने वापस लौटी है। कहानी में मामूली कमजोरी के बावजूद, कैमरून की शानदार तकनीक और विजुअल्स ने इन कमियों पर परतें चढ़ा दी हैं। ‘अवतार 3’ ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 13.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जो इस वीक रिलीज हुई नई फिल्मों की तुलना में काफी आगे है।
- भारत में कुल कमाई: 109.65 करोड़ रुपये (100 करोड़ का आंकड़ा पार)
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: करीब 5000 करोड़ के आसपास
- क्रिसमस के दिन: ‘धुरंधर’ (26.00 करोड़) ‘अवतार 3’ (13.50 करोड़) से दोगुने से अधिक कमाई करके आगे रही
