Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धुरंधर का ट्रेलर देख गदगद हुए पाकिस्तानी, यूजर्स को है इस बात का मलाल

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर पाकिस्तान के दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है। कुछ दर्शक फिल्म देखने की इच्छा जता रहे हैं, तो कुछ को मलाल है कि उनके यहां ऐसी फिल्में नहीं बनतीं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 19, 2025 | 05:37 PM

पाकिस्तानियों को पसंद आया 'धुरंधर' का एक्शन, बोले- 'हम तो आशिकी मौसिकी से बाहर नहीं आ पाते'

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistani Reaction On Dhurandhar: रणवीर सिंह, संजय दत्त, और अक्षय खन्ना स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर भारत में तो धमाल मचा ही रहा है, लेकिन अब यह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के दर्शकों के बीच भी चर्चा का केंद्र बन गया है। फिल्म का इंटेंस एक्शन, दमदार डायलॉग्स और भारत-पाकिस्तान इंटेलिजेंस एजेंसियों से जुड़ा प्लॉट पाकिस्तानी दर्शकों को भी खींच रहा है, जिससे सोशल मीडिया पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

फिल्म का ट्रेलर, जिसकी शुरुआत अर्जुन रामपाल के आईएसआई ऑफिसर मेजर इकबाल के मोनोलॉग से होती है, जिसमें वह 1971 के युद्ध के बाद की निराशा और ‘ब्लीड इंडिया विद अ थाउजेंड कट्स’ वाली सोच का जिक्र करते हैं, ने पाकिस्तान में कुछ दर्शकों का ध्यान खींचा है।

पाक दर्शकों ने जताई फिल्म देखने की इच्छा

ट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई पाकिस्तानी दर्शकों ने ट्रेलर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। एक दर्शक ने कमेंट किया, “पाकिस्तानी हूं, लेकिन मुझे ट्रेलर पसंद आया।” वहीं, एक अन्य यूजर ने फिल्म के किरदारों का हवाला देते हुए लिखा, “चौधरी असलम, रहमान डकैत और बाकी कई पाकिस्तान के असली लोग रहे हैं। यह फिल्म देखने लायक लग रही है।”

सम्बंधित ख़बरें

Asha Bhosle Heart Attack: दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

Udaybir Sandhu On Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ का पिंडा अब साउथ में बनेगा विलेन, उदयबीर संधू को मिला बड़ा मौका

‘हर दिन नए विचार, लेकिन मन में बेचैनी…’, Amitabh Bachchan ने बताया कैसे इंटरनेट हमारी सोच को कर रहा प्रभावित

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म

कुछ दर्शकों को तो फिल्म में संजय दत्त (पाकिस्तानी पुलिस अफसर चौधरी असलम के रोल में), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल), और अक्षय खन्ना (रहमान डकैत) का ‘पूरा पाकिस्तानी पैकेज’ देखकर यह गलतफहमी भी हो गई कि शायद यह फिल्म पाकिस्तान की बहादुरी पर आधारित है।

ये भी पढ़ें- समीर वानखेड़े की जीत, आर्यन खान की बैड्स ऑफ बॉलीवुड से हटेगा विवादित सीन

सबसे बड़ा मलाल: ‘हमारे यहाँ क्यों नहीं बनती?’

सकारात्मक प्रतिक्रिया के बीच, पाकिस्तानी दर्शकों को सबसे बड़ा मलाल इस बात का सता रहा है कि उनके मुल्क में इस स्तर की एक्शन और थ्रिलर फिल्में क्यों नहीं बनतीं।

एक दर्शक ने एक पाकिस्तानी ड्रामा पेज पर कमेंट करते हुए निराशा जताई, “ऐसी कहानियों पर मूवीज पाकिस्तान में बननी चाहिए, पर हम तो आशिकी मौसिकी से बाहर नहीं आ पाते।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जो काम पाकिस्तान न कर पाया, भारत ने कर दिया। हिट होगी, हिट, लेकिन अपने राइटर, डायरेक्टर सब सो रहे हैं।” आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Dhurandhar trailer pakistan reaction box office

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2025 | 05:37 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Pakistan News
  • Ranveer Singh
  • Upcoming Films

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.