36 साल पुराने गाने में अमेरिकन रैपर का तड़का, जानें कौन हैं ‘धुरंधर 2’ में बवाल मचाने वाली Qveen Herby?
American Rapper Qveen Herby: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के एक्शन सीक्वेंस में बजा ‘हम प्यार करने वाले’ रीमिक्स सोशल मीडिया पर छा गया है। जानिए कौन हैं वो अमेरिकन रैपर जिन्होंने इसमें दमदार रैप दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धुरंधर: द रिवेंज की रैपर क्वीन हर्बी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Qveen Herby Dhurandhar The Revenge: 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इस समय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के दमदार एक्शन, शानदार कहानी और बड़े स्टारकास्ट के अलावा इसका बैकग्राउंड स्कोर भी दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है। खासतौर पर ‘हम प्यार करने वाले’ का रीमिक्स वर्जन इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है और फैंस इसे बार-बार सुन रहे हैं।
‘हम प्यार करने वाले’ रीमिक्स ने बढ़ाया रोमांच
फिल्म के एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस में जब रणवीर सिंह स्क्रीन पर नजर आते हैं, तभी बैकग्राउंड में ‘हम प्यार करने वाले’ का रीमिक्स बजता है। इस गाने में जोड़ा गया रैप पूरे सीन को और ज्यादा एनर्जेटिक और इंटेंस बना देता है। यही वजह है कि दर्शक इस ट्रैक को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
यह गाना मूल रूप से 1990 की फिल्म दिल का है, जिसमें आमिर खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आए थे। अब इस क्लासिक ट्रैक को नए अंदाज में पेश किया गया है, जिसने पुरानी यादों को ताजा करते हुए मॉडर्न टच भी दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
कौन हैं क्वीन हर्बी?
इस रीमिक्स को खास बनाने वाली आवाज है क्वीन हर्बी की। उनका असली नाम एमी रेनी हेडमैन नूनन है और वह एक अमेरिकी रैपर, सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। वह अपने यूनिक R&B और हिप-हॉप स्टाइल के लिए जानी जाती हैं और इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी खास पहचान है।
कर्मिन से सोलो करियर तक
क्वीन हर्बी ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिकल जोड़ी कर्मिन से की थी। इस जोड़ी ने कई हिट गाने दिए और दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, 2017 में उन्होंने सोलो करियर शुरू किया और ‘क्वीन हर्बी’ नाम से अपनी अलग पहचान बनाई।
ये भी पढ़ें- एक्सीडेंट के बाद टूटा यूके07 राइडर का हौसला, जख्म दिखाकर पूछा- क्या फिर शुरू करूं व्लॉगिंग?
म्यूजिक और स्टाइल का दमदार कॉम्बिनेशन
क्वीन हर्बी न सिर्फ अपनी म्यूजिक बल्कि अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उनके गानों में R&B और हिप-हॉप का शानदार फ्यूजन देखने को मिलता है, जो उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनका यह रैप इस बात का उदाहरण है कि जब इंटरनेशनल टैलेंट और बॉलीवुड का मेल होता है, तो उसका असर सीधे दर्शकों के दिलों पर पड़ता है। यही कारण है कि यह रीमिक्स इस वक्त हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।
