‘धुरंधर 2’ का शो बना रणभूमि! कनाडा में तोड़ी गईं थिएटर स्क्रीन, पुलिस तक पड़ी बुलानी, VIDEO आया सामने
Dhurandhar 2 Screening Canada: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की स्क्रीनिंग के दौरान कनाडा में बवाल मच गया। दर्शकों ने थिएटर स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धुरंधर: द रिवेंज की स्क्रीनिंग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar The Revenge Screening In Canada: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को जहां दुनियाभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं अब इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
कनाडा में स्क्रीनिंग के दौरान मचा हंगामा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कनाडा के एक थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दर्शकों ने कथित तौर पर थिएटर की स्क्रीन को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा कि पहले एक थिएटर में ऐसी घटना हुई और फिर दूसरे थिएटर में भी इसी तरह की खबर सामने आई, जिससे फिल्म देखने आए लोगों का अनुभव खराब हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस घटना के बाद इंटरनेट पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म को लेकर विवाद के चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जबकि कई लोग इसे गलत करार दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि अगर किसी को फिल्म पसंद नहीं आई तो उसे अपनी नाराजगी जाहिर करनी चाहिए, न कि किसी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने दावा किया कि उनकी स्क्रीनिंग के दौरान भी ऐसी घटनाएं देखने को मिलीं।
ये भी पढ़ें- ईद पर ‘भाईजान’ का हुआ दीदार, बीमारी के बाद सलीम खान की पहली झलक देख इमोशनल हुए फैंस, VIDEO वायरल
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह एक ऐसे एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे दुश्मन देश में घुसकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने का मिशन दिया जाता है। फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
विवादों के बीच भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 290 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है। कुल मिलाकर, जहां एक ओर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं फिल्म को लेकर चल रही बहस को और तेज कर रही हैं।
