धुरंधर 2 ने 7 दिन में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रचा इतिहास
Dhurandhar 2 ने रिलीज के 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया। फिल्म ने पुष्पा 2 के साथ इस क्लब में एंट्री का रिकॉर्ड बनाया और कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 7: आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म का क्रेज देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वीकडेज में भी सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर 2 ने रिलीज के महज 7 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 7वें दिन विदेशी बाजार में करीब 11.92 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज कमाई 261.92 करोड़ पहुंच गई। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,006.50 करोड़ हो गया है, जो इसे इतिहास के पन्नों में दर्ज कराने के लिए काफी है।
पुष्पा 2 के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
धुरंधर 2 ने इस उपलब्धि के साथ पुष्पा 2 की बराबरी करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। दोनों ही फिल्मों ने सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली, जो भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इतना ही नहीं, फिल्म ने एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम के रुद्रलोक से वामिका तक, जानें इन सेलेब्स ने क्यों चुना अपने बच्चों का यूनिक नेम
तेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
भारत में भी जारी है ताबड़तोड़ कमाई
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर 2 का जलवा बरकरार है। फिल्म ने 7वें दिन भारत में करीब 47.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 623.42 करोड़ तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा अपने आप में रिकॉर्ड तोड़ है, क्योंकि किसी भी हिंदी फिल्म के लिए एक हफ्ते में इतनी कमाई करना बेहद मुश्किल माना जाता है।
टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल
धुरंधर 2 अब दुनिया की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। फिल्म का अगला लक्ष्य कल्कि 2898 AD का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने 1042 करोड़ की कमाई की थी। जिस रफ्तार से धुरंधर 2 आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
