बॉक्स ऑफिस पर छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, फिर भी OTT पर पहली फिल्म से नहीं जीत सकी मुकाबला
Dhurandhar 2 The Revenge OTT Release: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, लेकिन OTT पर यह अपनी पहली फिल्म ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 The Revenge On Jio Hotstar: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाई। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद फिल्म को एक दिलचस्प चुनौती का सामना करना पड़ा है।
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को हाल ही में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया। रिलीज के दो हफ्तों के भीतर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह देश में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे सप्ताह में फिल्म को करीब 7.5 मिलियन व्यूअरशिप मिली। हालांकि, इसके बावजूद यह ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई।
पहली ‘धुरंधर’ से पिछड़ी सीक्वल
दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ को किसी दूसरी फिल्म ने नहीं, बल्कि इसकी पहली किस्त ‘धुरंधर’ ने पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध ‘धुरंधर 2’ को अब तक 20.3 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ को 31.1 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए, जो इसे 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओटीटी फिल्म बनाता है। इस तरह सीक्वल को बॉक्स ऑफिस पर भले ही बड़ी सफलता मिली हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वह पहली फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी।
सम्बंधित ख़बरें
Jharkhand Student Protest: झारखंड के छात्रों की सपोर्ट में उतरी अनुपमा, बोलीं- सरकार उनकी आवाज सुने
Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में हो गई कबीर के परिवार की एंट्री, दमानी की बात सुन अरमान बना एंग्री यंग मैन
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
ये भी पढ़ें- ‘राख’ में विलेन बने आकाश मखीजा ने जीता दर्शकों का दिल, पत्नी भी किरदार देखकर हुईं भावुक
OTT की टॉप 5 फिल्मों में शामिल
ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर’ पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद ‘धुरंधर 2’, ‘अक्यूज्ड’, ‘मेड इन कोरिया’ और ‘हक’ जैसी फिल्में शामिल हैं। इससे साफ है कि दर्शकों के बीच एक्शन और थ्रिलर फिल्मों का क्रेज लगातार बना हुआ है। अगर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने 92 दिनों में करीब 1,813.33 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1,149.24 करोड़ रुपये रहा। करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 625 प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमाया है।
