Sachin Tendulkar ने फोन पर राकेश बेदी की जमकर तारीफ, ‘धुरंधर 2’ पर बोले- क्या छक्का मारा है…
Sachin Tendulkar On Rakesh Bedi: ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी के किरदार ने हर तरफ धूम मचा दी। उनकी एक्टिंग से प्रभावित होकर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें फोन कर खास अंदाज में तारीफ की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सचिन तेंदुलकर, राकेश बेदी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sachin Tendulkar Call To Rakesh Bedi: फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया दोनों जगह छाई हुई है। फिल्म के हर किरदार की चर्चा हो रही है, लेकिन जिस एक रोल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह है जमील जमाली का किरदार, जिसे राकेश बेदी ने निभाया है।
जमील जमाली के किरदार ने मचाई सनसनी
राकेश बेदी का यह किरदार न सिर्फ भारत में, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बन गया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। खासतौर पर उनका डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ और इस पर कई मीम्स भी बने।
सचिन तेंदुलकर का आया खास फोन
राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें फोन कर तारीफ की, लेकिन सबसे खास कॉल सचिन तेंदुलकर का था। उन्होंने बताया कि सचिन ने फोन पर कहा, “राकेश जी, मजा आ गया। क्या छक्का मारा आपने।”
सम्बंधित ख़बरें
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
इस पर राकेश बेदी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “आपने तो बहुत छक्के मारे हैं, लेकिन आपके छक्के इंडिया में गिरे हैं, मेरा छक्का पाकिस्तान में गिरा है।” उनकी यह बातचीत अब फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है।
फिल्म की कहानी में बड़ा ट्विस्ट
‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली का किरदार सिर्फ एक पाकिस्तानी नेता तक सीमित नहीं रहता। फिल्म के क्लाइमैक्स में बड़ा खुलासा होता है कि वह भी एक भारतीय जासूस है। फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार हमजा अली मजारी असल में जसकीरत सिंह रंगी होता है, जो दुश्मन देश में घुसकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करता है। कहानी में कंधार हाईजैक, 26/11 हमला और संसद हमले जैसी घटनाओं का भी जिक्र है।
फिल्म में संजय दत्त, सारा अर्जुन और सौम्या टंडन जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। ‘धुरंधर 2’ को न सिर्फ दर्शकों बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने भी सराहा है।
ये भी पढ़ें- ‘इंडस्ट्री भूल जाती है…’, मेघना मलिक का छलका दर्द, टाइपकास्टिंग पर दिया बड़ा बयान
रजनीकांत, एस.एस. राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सितारों ने भी फिल्म की तारीफ की है। कमाई के मामले में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है और वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है।राकेश बेदी का जमील जमाली वाला किरदार इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरा है। उनके अभिनय ने साबित कर दिया कि एक मजबूत किरदार पूरी फिल्म की दिशा बदल सकता है।
