-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Meghna Malik Tv To Ott Films And Career Nana Patekar Share Experience
‘इंडस्ट्री भूल जाती है…’, मेघना मलिक का छलका दर्द, टाइपकास्टिंग पर दिया बड़ा बयान
- Written By: स्नेहा मौर्या
Meghna Malik OTT: टीवी से फिल्मों और ओटीटी की ओर बढ़ीं मेघना मलिक ने इंडस्ट्री के अनुभव साझा किए। नाना पाटेकर के साथ काम और करियर चुनौतियों पर खुलकर बोलीं।

मेघना मलिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Meghna Malik Career Transition From TV: टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाने वाली मेघना मलिक अब फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर चुकी हैं। अपने करियर में नया मोड़ लेते हुए वह अलग-अलग माध्यमों में खुद को आजमा रही हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं।
मेघना मलिक अब छोटे पर्दे से आगे बढ़कर फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हो गई हैं। आने वाले समय में वह जिमी शेरगिल के साथ बच्चों पर आधारित एक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वह पंकज कपूर के साथ फिल्म ‘सहर’ का हिस्सा हैं। साथ ही, वह अनुपम खेर के प्रोडक्शन में बन रहे नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ में भी अभिनय कर रही हैं, जिसमें अनुपम खेर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
मेघना मलिक का थिएटर से शुरू हुआ सफर
मेघना बताती हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और आज भी मंच से उनका जुड़ाव बना हुआ है। उनका मानना है कि थिएटर एक ऐसा माध्यम है, जो कलाकार को लगातार निखारता है। वह कहती हैं कि दर्शकों के सामने लाइव परफॉर्म करना एक अलग ही अनुभव होता है और इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। इसी वजह से वह समय-समय पर थिएटर करती रहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया गाना ‘कर ले शादी’ रिलीज, महेश मांजरेकर-खुशाली कुमार की प्यारी बॉन्डिंग ने जीता दिल
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
टाइपकास्टिंग से बचना जरूरी
मेघना मलिक का मानना है कि फिल्में और वेब सीरीज कई बार कलाकारों को एक ही तरह के किरदारों में सीमित कर देती हैं। ऐसे में थिएटर कलाकारों को अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का मौका देता है। उन्होंने राकेश बेदी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा अलग-अलग किरदार निभाए और दर्शकों ने उन्हें हर रूप में स्वीकार किया।
इंडस्ट्री में बने रहने की चुनौती
मेघना मानती हैं कि इस इंडस्ट्री में लगातार काम करते रहना बहुत जरूरी है। अगर कोई कलाकार थोड़े समय के लिए भी स्क्रीन से दूर हो जाए, तो उसे दोबारा खुद को साबित करना पड़ता है। उनके मुताबिक, “इस फील्ड में हर दिन खुद को साबित करना पड़ता है, क्योंकि यहां कोई भी स्थायी सफलता नहीं होती।”
नाना पाटेकर के साथ खास अनुभव
वेब सीरीज ‘संकल्प’ में नाना पाटेकर के साथ काम करने का अनुभव मेघना के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लोग उन्हें डरा रहे थे, लेकिन नाना पाटेकर ने पहले ही दिन उनका डर दूर कर दिया। मेघना ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जब नाना पाटेकर ने उनके लिए खुद खाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का सबसे यादगार अनुभवों में से एक है।
ये भी पढ़ें- Facebook फोटो से बदली किस्मत, अब Kajol-Tabu संग बॉलीवुड में धमाका करेंगी ये एक्ट्रेस
सीखने की प्रक्रिया जारी
मेघना मलिक का मानना है कि एक्टिंग एक सतत सीखने की प्रक्रिया है। हर किरदार और हर प्रोजेक्ट से कुछ नया सीखने को मिलता है। वह कहती हैं कि जो कलाकार यह सोच लेते हैं कि उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया, वही पीछे रह जाते हैं। इसलिए हमेशा सीखते रहना और खुद को बेहतर बनाना जरूरी है।
Meghna malik tv to ott films and career nana patekar share experience
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: असहमति के अधिकार बिना अधूरा है लोकतंत्र, बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
Jul 07, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार: भूस्खलन और हादसों में 29 की मौत, विधानसभा ठप, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख
Jul 07, 2026 | 07:29 AMMasik Janmashtami : मासिक जन्माष्टमी आज, रात में इस तरह करें बाल गोपाल की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
Jul 07, 2026 | 07:29 AMरोनाल्डो का वर्ल्ड कप सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया; भीगी आंखों के साथ दिग्गज ने ली विदाई
Jul 07, 2026 | 07:28 AMजबलपुर: निदान फॉल में अचानक बढ़ा जलस्तर, 30 फीट गहरे कुंड में फंसे दो युवकों का 3 घंटे बाद सफल रेस्क्यू
Jul 07, 2026 | 07:25 AMसात जन्मों के लिए एक हुए रोहन और अंशुला, डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी शादी तक पहुंची
Jul 07, 2026 | 07:22 AMअमरावती में रेत तस्करों पर LCB का बड़ा ऐक्शन; 2 ट्रक अमरावती में रेत तस्करों पर LCB का बड़ा ऐक्शन; 2 ट्रक और ट
Jul 07, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM













