‘धुरंधर 2’ में उदयबीर संधू ने निभाया पिंडा का किरदार, 15 किलो वजन घटाकर 20 और 40 साल के शख्स का अदा किया रोल
Dhurandhar 2 में ‘पिंडा’ का किरदार निभाने वाले उदयबीर संधू ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किरदार हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा से प्रेरित बताया जा रहा है।
- Written By: सोनाली झा
उदयबीर संधू (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Pinda: ‘धुरंधर 2’ का क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधे रखती है, वहीं अब इसके किरदारों की पृष्ठभूमि भी चर्चा में है। खासकर किरदार ‘पिंडा’, जिसे उदयबीर संधू ने अदा किया है, दर्शकों और आलोचकों की नजर में छा गया है। उदयबीर संधू पहले भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में उनका रोल सबसे अलग चर्चा में है। इस किरदार के लिए उन्होंने 15 किलो वजन घटाया और 20 साल और 40 साल के शख्स का रोल निभाया।
‘धुरंधर 2’ में गुरबाज सिंह उर्फ ‘पिंडा’ जसकिरत का खास दोस्त है, जो उसके बदला लेने में मदद करता है। हालांकि कहानी में सालों बाद जसकिरत और पिंडा की मुलाकात बदल चुकी होती है, लेकिन फिल्म के स्पॉइलर से फिलहाल बचा जा रहा है। ‘पिंडा’ के किरदार की बात करें, तो रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये किरदार हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा से इंस्पायर है।
रिंडा से मिली प्रेरणा
रिंडा पंजाब के तरन तारन जिले के सरहाली गांव के रहने वाले थे और आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल थे। बताया गया है कि उन्होंने कई सालों तक सीमा पार एजेंसियों और आतंकवादी समूहों के साथ जुड़े गतिविधियों में हिस्सा लिया। रिंडा ने हथियारों, गोला-बारूद, ड्रग्स की तस्करी, मर्डर और डकैती जैसे अपराधों में भी नाम कमाया। 2022 में ड्रग्स ओवरडोज के कारण उनकी मौत हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
इंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी रॉय का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए
26/11 मुंबई हमले की कानूनी लड़ाई पर आधारित प्रहार का टीजर रिलीज, उज्ज्वल निकम के किरदार में छाए राजकुमार राव
उदयबीर संधू की करियर यात्रा
‘धुरंधर 2’ में भी पिंडा की मौत इसी वजह से दिखाई गई है, लेकिन फिल्म में कहानी को थोड़े बदलाव के साथ पेश किया गया है। उदयबीर संधू ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने अमर सिंह चमकीला, गोल्ड, इक कुड़ी, ब्लाइंड साइडेड जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उदयबीर हॉकी और फुटबॉल के खिलाड़ी रह चुके हैं और स्टेट लेवल पर भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा भी रहे।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 919 करोड़ का कलेक्शन, 1000 करोड़ से बस कुछ कदम दूर
धुरंधर 2 की कहानी
‘धुरंधर 2’ में उन्होंने 20 साल और 40 साल के शख्स का रोल निभाया, जिसके लिए उन्होंने मेहनत और तैयारी दोनों की। उनके इस किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है और फिल्म के सबसे यादगार किरदारों में इसे शामिल किया जा रहा है। ‘धुरंधर 2’ न केवल अपनी कहानी और रोमांच से चर्चा में है, बल्कि इसके किरदारों की गहराई और उनके पीछे की प्रेरणा भी दर्शकों को बांधे रखती है। उदयबीर संधू का ‘पिंडा’ किरदार इस सीक्वल की पहचान बन गया है और इसे अब तक के सबसे प्रभावशाली रोल्स में गिना जा रहा है।
