‘धुरंधर 2’ के असली किंग निकले Rakesh Bedi, रणवीर सिंह ने एक्टर की तारीफ कर बताया फिल्म की ‘जान’
Rakesh Bedi Movie Role: धुरंधर 2 रिलीज होते ही थिएटर में छा गई है। ऐसे में अब राकेश बेदी के किरदार को लेकर रणवीर सिंह ने तारीफ की और सभी का दिल जीत लिया। जो सबसे ज्यादा खास बना दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राकेश बेदी और रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rakesh Bedi Role In Dhurandhar 2: 19 मार्च को रिलीज हुई धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में आते ही धूम मचा दी है। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक, हर कोई फिल्म की कहानी, निर्देशन और परफॉर्मेंस की तारीफ करता नजर आ रहा है। खासतौर पर आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।
धुरंधर 2 में राकेश बेदी के किरदार ने लूटी महफिल
फिल्म में राकेश बेदी ने ‘जमील जमाली’ नाम के एक चतुर और चालाक कराची के राजनेता का रोल निभाया है। उनका किरदार कहानी में एक अहम मोड़ लाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह का किरदार, जो एक भारतीय जासूस है, दुश्मन गिरोह के अंदर घुसकर हालात को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करता है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने शूटिंग के दौरान की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि पूरी टीम के बीच शानदार बॉन्डिंग थी। शूटिंग के आखिरी दिन Ranveer Singh ने उनका हाथ पकड़कर कहा कि अगर फिल्म 1000 करोड़ का कारोबार करती है, तो उसमें 500 करोड़ का श्रेय राकेश बेदी को जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
यह सुनकर राकेश बेदी खुद भी हैरान रह गए और उन्होंने रणवीर से कहा कि इतनी बड़ी बात सोच-समझकर कहनी चाहिए, लेकिन रणवीर अपने शब्दों पर कायम रहे।
आदित्य धर भी हो गए इमोशनल
राकेश बेदी ने आगे बताया कि आदित्य धर भी उनके काम से काफी प्रभावित थे। डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि जब उनका आखिरी शूटिंग डे आएगा, तो वह भावुक हो जाएंगे। यह सुनकर राकेश बेदी के लिए यह पल बेहद खास बन गया।एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इतनी सराहना मिलना उनके करियर का यादगार अनुभव बन गया।
ये भी पढ़ें- थिएटर के बाद अब OTT पर गरजेगी ‘बॉर्डर 2’, जानें कब और कहां देख पाएंगे सनी देओल की देशभक्ति फिल्म
क्या ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी पुराने रिकॉर्ड?
फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 838 करोड़ और दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि Dhurandhar 2 इस रिकॉर्ड को पार कर पाती है या नहीं। फिलहाल, फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इतना जरूर कहा जा सकता है कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की पूरी तैयारी में है।
