Dhurandhar 2 Dialogue: ‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग बना ट्रेंड, जमील जमाली ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Dhurandhar 2 का ‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। राकेश बेदी का ‘जमील जमाली’ किरदार अब दिल्ली पुलिस, राजस्थान और यूपी पर्यटन समेत कई सरकारी अभियानों का हिस्सा बन चुका है।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का ट्रेंड डायलॉग (फोटो- सोशल मीडिया)
Rakesh Bedi Jameel Jamali Dialogue: फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ-साथ उसके किरदार भी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। खासकर राकेश बेदी द्वारा निभाया गया ‘जमील जमाली’ अब सोशल मीडिया का नया ट्रेंड बन चुका है। उनका मशहूर डायलॉग ‘मेरा बच्चा है तू’ इतना वायरल हो गया है कि अब यह सिर्फ फिल्म तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकारी अभियानों का भी हिस्सा बन गया है।
जमील जमाली का किरदार अपनी सादगी, अपनापन और हल्के-फुल्के अंदाज के कारण लोगों को खूब पसंद आ रहा है। राकेश बेदी की शानदार कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी ने इस किरदार को खास बना दिया है। यही वजह है कि यह डायलॉग हर उम्र के लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट पर मीम्स और रील्स की भरमार है।
सरकारी अभियानों में हुआ इस्तेमाल
इस डायलॉग की लोकप्रियता को देखते हुए कई सरकारी विभागों ने भी इसे अपने-अपने अभियानों में शामिल कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए इस ट्रेंड का इस्तेमाल करते हुए लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की। उनके पोस्ट में लिखा गया है कि ये ले हेलमेट पहन, मेरा बच्चा है तू। वहीं राजस्थान टूरिज्म ने इस ट्रेंड को अपने अंदाज में पेश करते हुए राज्य की संस्कृति और मेहमाननवाजी को बढ़ावा दिया। मजेदार कैप्शन के साथ राजस्थानी खान-पान को दर्शाया गया, जिससे लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुनिया अब बड़े पर्दे पर मचाएगी भौकाल
‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें
कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल
साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार
पर्यटन और जागरूकता में नया अंदाज
उत्तर प्रदेश टूरिज्म ने भी इस ट्रेंड का इस्तेमाल कर यात्रियों को लुभाने की कोशिश की। उन्होंने अपने ऐप के प्रचार में हल्के-फुल्के अंदाज में संदेश दिया, जिससे यूजर्स को जानकारी के साथ मनोरंजन भी मिला। इसके अलावा FSSAI ने खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए इसी डायलॉग का सहारा लिया। उन्होंने लोगों को मिलावटी और असली खाने की पहचान सिखाने के लिए रचनात्मक संदेश साझा किया।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच नई देशभक्ति फिल्म का ऐलान, पहलगाम हमले पर आधारित होगी कहानी
डिजिटल दौर का नया धुरंधर
जमील जमाली का किरदार अब सिर्फ एक फिल्मी रोल नहीं रहा, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक प्रभावशाली टूल बन गया है। यह ट्रेंड दिखाता है कि कैसे सिनेमा के संवाद समाज में जागरूकता फैलाने का माध्यम बन सकते हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का यह किरदार आज के डिजिटल युग में एक नए ‘धुरंधर’ के रूप में उभरा है, जो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को महत्वपूर्ण संदेश भी दे रहा है।
