Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वेलकम टू द जंगल’ की एडवांस बुकिंग शुरू, रिलीज से पहले दिखा जबरदस्त क्रेज, जानें कितनी बिकीं टिकटें

Welcome To The Jungle Advance Booking: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें 15 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 25, 2026 | 12:44 PM

वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Welcome To The Jungle Advance Booking: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

फिल्म में बॉलीवुड के कई लोकप्रिय कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले इसके स्पेशल पेड प्रीव्यू शो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दर्शकों का रुझान काफी पॉजिटवी नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक ‘वेलकम टू द जंगल’ के 15 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग

फिल्म को देशभर में 3,232 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है, जिससे इसे बड़े स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म लगभग 25.68 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। वहीं ब्लॉक सीट्स को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा 71 लाख रुपये से अधिक पहुंच चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिलीज के दिन तक एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल

साराभाई वर्सेस साराभाई से लेकर DDLJ तक, सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग ने जीता करोड़ों दिलों का प्यार

जब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी

सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर

सेंसर बोर्ड ने सुझाए कुछ बदलाव

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी है। हालांकि बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के अनुसार कुछ संवादों, इशारों, बिकिनी सीक्वेंस और कश्मीर से जुड़े कुछ संदर्भों में संशोधन किया गया है। इन बदलावों के बाद फिल्म की अंतिम अवधि 2 घंटे 44 मिनट रखी गई है।

ये भी पढ़ें- कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर का जलवा बरकरार, मां इंटी बंगारम से निकली आगे, जानें मैं वापस आऊंगा और पेद्दी का हाल

मल्टीस्टारर स्टार कास्ट बनी आकर्षण का केंद्र

‘वेलकम टू द जंगल’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टार कास्ट है। फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और लारा दत्ता समेत 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे। निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फिरोज ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।

Akshay kumar raveena tandon welcome to the jungle advance booking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 12:44 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.