विवाद में घिरी ‘धुरंधर 2’, सिख समुदाय ने एक सीन पर जताई आपत्ति, रणवीर सिंह-आदित्य धर के खिलाफ शिकायत दर्ज
Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के एक सीन पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताते हुए मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धुरंधर 2 पर दर्ज हुई शिकायत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sikh Community Files Complaint on Ranveer Singh: फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होते ही जहां दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है, वहीं अब यह एक नए विवाद में फंस गई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के एक सीन को लेकर सिख समुदाय ने कड़ी आपत्ति जताई है और मुंबई में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
सिख समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई के मुलुंड पुलिस स्टेशन में फिल्म के मेकर्स और अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दी गई है। यह शिकायत सिख समुदाय के प्रतिनिधि और शिवसेना नेता गुरज्योत कीर द्वारा दर्ज कराई गई है। उनका आरोप है कि फिल्म के एक सीन में सिख धर्म और गुरु गोविंद सिंह का अपमान किया गया है, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
उन्होंने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की है।
सम्बंधित ख़बरें
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
टॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
विवादित सीन पर बढ़ा बवाल
दरअसल, फिल्म में एक सीन ऐसा दिखाया गया है जिसमें रणवीर सिंह पगड़ी पहने नजर आते हैं और उनके हाथ में सिगरेट दिखाई देती है। सिख समुदाय का कहना है कि इस तरह का चित्रण उनकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है और इससे गलत संदेश जाता है। यही वजह है कि इस सीन को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आंदोलन की चेतावनी
सिख संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। यह भी बताया गया कि फिल्म की रिलीज से पहले भी इस मुद्दे को लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद सीन को नहीं हटाया गया।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ देख पवन कल्याण की एक्स वाइफ का बदला अंदाज, खुद को बताया मोदी का कट्टर फैन!
फिल्म की कहानी और किरदार
निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभाया है, जो पंजाब के एक गांव से ताल्लुक रखता है और आर्मी बैकग्राउंड से जुड़ा हुआ है। फिल्म के आखिरी हिस्से में उनका लुक बदला हुआ दिखाया जाता है, जिसमें दाढ़ी, कड़ा और पगड़ी शामिल है। फिलहाल ‘धुरंधर 2’ जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विवादों में भी घिरती जा रही है। अब देखना होगा कि मेकर्स इस मामले पर क्या कदम उठाते हैं और यह विवाद आगे क्या रूप लेता है।
