कश्मीर फाइल्स से धुरंधर 2 तक, अनीत पड्डा की बहन रीत ने साधा निशाना, प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर कही ये बात
Reet Padda ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताते हुए विवाद खड़ा कर दिया। रीत पड्डा ने ‘कश्मीर फाइल्स’ और ‘केरल स्टोरी’ पर भी सवाल उठाए। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर निशाना साधा।
- Written By: सोनाली झा
रीत पड्डा (फोटो- सोशल मीडिया)
Reet Padda Reaction On Dhurandhar 2 Controversy: रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2: द रिवेंज जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर विवाद भी गहराता जा रहा है। अब ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ बताते हुए सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखी है।
रीत पड्डा का एक सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म पर तीखी टिप्पणी की है। यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए रीत ने कहा कि वह अपनी बात रखने से नहीं डरतीं और जरूरत पड़ने पर खुलकर जवाब देती हैं। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर लोगों का नजरिया बदलना बिल्लियों को गणित सिखाने जैसा है।
फिल्म को बताया सरकार समर्थक
रीत पड्डा ने धुरंधर 2 को सरकार समर्थक कहानी बताते हुए कहा कि फिल्म में राजनीतिक नैरेटिव को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में कुछ घटनाओं को इस तरह पेश किया गया है, जिससे एक खास विचारधारा को मजबूती मिलती है। उनके अनुसार, यह एक तरह का ‘प्रोपेगेंडा’ है, भले ही कुछ लोग इसे अलग नजरिए से देखें।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
दूसरी फिल्मों पर भी उठाए सवाल
रीत ने सिर्फ धुरंधर 2 ही नहीं, बल्कि द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इन फिल्मों में दिखाए गए कुछ आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए हैं, जिससे एक विशेष समुदाय को लेकर नकारात्मक धारणा बनती है। अपने बयान में रीत पड्डा ने साफ किया कि वह किसी व्यक्ति या धर्म के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि धर्म के नाम पर की जाने वाली राजनीति का विरोध करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा पर भी साधा निशाना
रीत ने प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय रखनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अन्य कलाकार युद्ध के खिलाफ बोल रहे थे, तब प्रियंका की चुप्पी सवाल खड़े करती है। फिलहाल, रीत पड्डा के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। जहां कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
