Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, विदेशी बाजार में किया धमाका, जानें कलेक्शन

Ranveer Singh Hit Film: धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर धमाल मचा दिया।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 30, 2026 | 02:16 PM

धुरंधर 2, बाहुबली 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhrurandhar 2 Overseas Collection: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में ही इस फिल्म ने भारतीय और विदेशी बाजारों में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खास बात यह है कि धुरंधर 2 ने प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है।

एसएस राजामौली की बाहुबली 2 नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। इस फिल्म ने वहां 20 मिलियन डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) की कमाई कर इतिहास रचा था। लेकिन अब आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 ने इस रिकॉर्ड को पार कर दिया। बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, धुरंधर 2 ने नॉर्थ अमेरिका में 22 मिलियन डॉलर (लगभग 207 करोड़ रुपये) का कारोबार कर विदेशी बाजार में भारतीय फिल्मों का नया मापदंड सेट कर दिया है।

धुरंधर 2 ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

धुरंधर 2 की इस बड़ी उपलब्धि पर बाहुबली 2 के मेकर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। बाहुबली टीम ने प्रोड्यूसर शोभू यारलागड्डा का ट्वीट रीशेयर करते हुए लिखा, “धुरंधर 2 ने बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर भारत, अमेरिका और दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस का नया बेंचमार्क सेट किया। आदित्य धर और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।”

सम्बंधित ख़बरें

मनीषा कोइराला ने नैचुरल अंदाज में किया कमबैक, फैंस हुए हैरान, बोलीं- जैसी हूं, वैसी ही रह रही हूं

विवियन डीसेना फिर बने पिता, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म, पहले से हैं तीन प्यारी बेटियां

राहुल अरुणोदय की मौत पर पत्नी प्रियंका का दर्दभरा पोस्ट वायरल, ममता बनर्जी बोलीं- ‘वो मेरे भी फेवरेट थे’

‘कालिदास 2’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन बड़े पर्दे पर करेगी धमाकेदार वापसी, फैंस एक्साइटेड

शोभू यारलागड्डा ने व्यक्तिगत तौर पर भी ट्वीट किया कि उन्होंने धुरंधर द रिवेंज देखी और फिल्म का अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने लिखा, “फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़े और दुनिया भर में नए कीर्तिमान स्थापित किए। पूरी टीम को दिल से बधाई।”

इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि धुरंधर 2 सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। आदित्य धर की निर्देशन क्षमता और रणवीर सिंह के दमदार प्रदर्शन ने फिल्म को एक ग्लोबल हिट बना दिया।

ये भी पढ़ें- मनीषा कोइराला ने नैचुरल अंदाज में किया कमबैक, फैंस हुए हैरान, बोलीं- जैसी हूं, वैसी ही रह रही हूं

9 साल तक कायम रही बाहुबली 2 का तोड़ दिया रिकॉर्ड

इस फिल्म की सफलता न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि इंडस्ट्री में भी भारतीय फिल्मों के लिए नए मानक स्थापित करती है। फैंस और आलोचक दोनों ही धुरंधर 2 की इस कमाई और ग्लोबल हिट होने की तारीफ कर रहे हैं। अब यह फिल्म विदेशी बाजार में भारतीय सिनेमा की नई मिसाल बन गई है, जिसने 9 साल तक कायम बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

धुरंधर 2 की यह उपलब्धि बॉलीवुड के लिए गर्व का पल है और दर्शकों को यह दिखाती है कि भारतीय फिल्में ग्लोबल लेवल पर भी धमाका कर सकती हैं।

Dhurandhar 2 breaks baahubali 2 record global box office collection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 30, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.