‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुए आमिर खान, कही ये बात
Aamir Khan Reaction On Dhurandar: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आमिर खान ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए टीम की जमकर तारीफ की, जबकि कई बड़े सितारे भी इसकी सराहना कर रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आमिर खान और रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Performance Impressed Aamir Khan: धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी है। खासकर रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस ने इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बना दिया है।
हाल ही में आमिर खान ने भी फिल्म की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली 2026 के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन हर तरफ से इसकी तारीफें सुनने को मिल रही हैं।
आमिर खान ने धुरंधर की टीम को दी बधाई
आमिर खान ने खुलकर कहा कि ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों ही फिल्मों ने शानदार काम किया है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रही है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि उन्होंने फिल्म देखे बिना भी इसकी सफलता को खुले दिल से स्वीकार किया।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
VIDEO | Delhi: Interacting with reporters on the sidelines of Delhi Film Festival, actor Aamir Khan on ‘Dhurandhar 2’, says, “I believe it’s doing really well. I have not seen the film yet. But I hear only praises of the film. ‘Dhurandhar 1’ and now ‘Dhurandhar 2’. Both the films… pic.twitter.com/EIcW6K7fkV — Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2026
कई बड़े सितारों ने की सराहना
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। राम चरण, विजय देवरकोंडा, महेश बाबू, एस.एस. राजामौली और अल्लू अर्जुन जैसे दिग्गजों ने फिल्म के स्केल और परफॉर्मेंस को ‘टॉप-नॉच’ बताया है। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि इसकी कहानी, इमोशनल ड्रामा और एक्शन का मेल दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान
मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ को भारतीय सिनेमा के लिए ‘रीसेट बटन’ बताया और इसकी तुलना हॉलीवुड क्लासिक द गॉडफादर से कर डाली। उनके अनुसार, फिल्म ने कहानी कहने के अंदाज और टेक्निकल प्रेजेंटेशन को नए स्तर पर पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़ें- ‘ना बहन, ना गर्लफ्रेंड…’ रजत दलाल ने चाहत पांडे संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप
दमदार स्टारकास्ट और जबरदस्त पकड़
फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं यामी गौतम का स्पेशल कैमियो भी दर्शकों को चौंका रहा है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है और लगातार शानदार कमाई कर रही है।
