Dhurandhar 2 Collection: तीसरे शनिवार को ‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल, 1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब
Dhurandhar 2 ने 17वें दिन 25.65 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। रणवीर सिंह की फिल्म 985 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 17 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन करीब 25.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 28.9 प्रतिशत रही, जो वीकेंड के चलते बेहतर मानी जा रही है।
फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 985 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ अब 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। उम्मीद की जा रही है कि तीसरे वीकेंड के अंत तक यह आंकड़ा पार कर लिया जाएगा। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1564.30 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है।
हर भाषा में बना रहा दबदबा
‘धुरंधर 2’ का जलवा सिर्फ हिंदी बेल्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि साउथ की भाषाओं में भी इसका अच्छा प्रदर्शन जारी है। 17वें दिन तेलुगू में 70 लाख, तमिल में 50 लाख, मलयालम में 5 लाख और कन्नड़ में 15 लाख का कलेक्शन दर्ज किया गया। यह दर्शाता है कि फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर भरपूर प्यार मिल रहा है। तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 19 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली।
सम्बंधित ख़बरें
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
वीकेंड का मिला पूरा फायदा
वीकेंड के चलते दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, जिसका सीधा असर ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन पर पड़ा। 14 हजार से ज्यादा शोज में फिल्म को दिखाया गया, जिससे इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर जारी है तूफानी सफर
‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिनकी कहानी और प्रेजेंटेशन को दर्शकों ने खूब सराहा है। रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और स्टार पावर के चलते ‘धुरंधर 2’ लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म कब 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचती है।
