Dhurandhar 2 Collection: दूसरे सोमवार भी बरकरार ‘धुरंधर 2’ का दबदबा, 900 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
Dhurandhar 2 Record: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। फिल्म ने 12वें दिन 25.30 करोड़ कमाकर कुल 872.17 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इसने KGF 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई ने यह साबित कर दिया कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है। हालांकि दूसरे सोमवार को कलेक्शन में गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने फिर भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे वीकेंड में भी कमाई में उछाल देखने को मिला। 9वें दिन 41.75 करोड़, 10वें दिन 62.85 करोड़ और 11वें दिन 68.10 करोड़ की कमाई के बाद, 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह 12 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 872.17 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
KGF 2 को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने KGF Chapter 2 के 859.70 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसी के साथ यह भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इस फिल्म से आगे सिर्फ बाहुबली 2 (1030.42 करोड़) और पुष्पा 2 (1234.10 करोड़) ही हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की रफ्तार को देखते हुए यह जल्द ही इन आंकड़ों को भी चुनौती दे सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
900 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 अब एक और बड़ा इतिहास रचने के करीब है। 872.17 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर 2’ को 900 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 28 करोड़ रुपये की जरूरत है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले एक-दो दिनों में यह आंकड़ा पार हो जाएगा और यह बॉलीवुड की पहली 900 करोड़ी फिल्म बन सकती है।
ये भी पढ़ें- जब दिल टूटा तो कलम बनी सहारा, मीना कुमारी ने ‘नाज’ बनकर अपने दर्द को शायरी में उतारा
स्पाई थ्रिलर की कहानी ने जीता दिल
फिल्म की कहानी एक अंडरकवर भारतीय एजेंट हमजा अली मजारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन देश में घुसकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर है। दमदार एक्शन, इमोशनल बैकस्टोरी और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया है। ‘धुरंधर 2’ की शानदार कमाई यह साबित करती है कि दर्शक आज भी कंटेंट और स्टार पावर के दम पर फिल्मों को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं।
