जब दिल टूटा तो कलम बनी सहारा, मीना कुमारी ने ‘नाज’ बनकर अपने दर्द को शायरी में उतारा

Meena Kumari Poems: मीना कुमारी ने नाज नाम से उर्दू शायरी लिखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उनकी कविताओं में दर्द, तन्हाई और अधूरा प्रेम झलकता है। गुलजार ने उनके निधन के बाद इन्हें प्रकाशित किया।
Bollywood Actress Meena Kumari Poetry life Naaz Poet poet Gulzar Noorul Hasan book
मीना कुमारी (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Updated on

Meena Kumari Death Anniversary: हिंदी सिनेमा की ‘ट्रेजेडी क्वीन’ कही जाने वाली मीना कुमारी सिर्फ एक अदाकारा ही नहीं, बल्कि एक गहरी संवेदनशील उर्दू कवयित्री भी थीं, जिन्होंने ‘नाज़’ उपनाम से अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया। मीना कुमारी की शायरी में दर्द, तन्हाई, प्रेम और आत्मिक संघर्ष की ऐसी सच्चाई झलकती है, जो आज भी पाठकों को भीतर तक छू जाती है।

मीना कुमारी की कविताएं उनके ग्लैमर से भरे फिल्मी जीवन से बिल्कुल अलग एक निजी और सच्ची दुनिया को सामने लाती हैं। मीना कुमारी की रचनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि पर्दे के पीछे एक बेहद अकेली और संवेदनशील आत्मा थी। मीना कुमारी की कविताओं का संग्रह मीना कुमारी: द पॉएट- ए लाइफ बियॉन्ड सिनेमा, जिसे नूरुल हसन ने संकलित और अनुवादित किया है, उनके इसी अनदेखे रूप को उजागर करता है।

कविता में झलकता निजी दर्द और अकेलापन

मीना कुमारी की शायरी में प्रेम की चाह, रिश्तों का टूटना और आत्मिक खालीपन बार-बार उभरता है। मशहूर संगीतकार नौशाद अली ने भी मीना कुमारी की लेखनी को लेकर कहा था कि उनकी कविताओं में उनका दर्द साफ महसूस किया जा सकता है। मीना कुमारी का निजी जीवन भी संघर्षों से भरा रहा, जिसने उनकी रचनात्मकता को गहराई दी। मीना कुमारी ने खुद स्वीकार किया था कि अकेलेपन से लड़ने के लिए उन्होंने शराब और कविता का सहारा लिया। यही कारण है कि मीना कुमारी की कविताएं किसी बनावटीपन के बजाय सीधे दिल से निकली हुई लगती हैं।

गुलजार ने सहेजा उनकी विरासत

1972 में उनके निधन के बाद, मशहूर गीतकार गुलजार ने मीना कुमारी की कविताओं को ‘हिंद पॉकेट बुक्स’ के माध्यम से प्रकाशित करवाया। इस प्रयास ने उनकी साहित्यिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ‘आखिरी ख्वाहिश’, ‘खाली दुकान’ और ‘द डंब चाइल्ड’ जैसी कविताएं उनके अंदर छिपे दर्द और जीवन की गहरी समझ को उजागर करती हैं। मीना कुमारी की रचनाएं किसी डायरी के पन्नों की तरह लगती हैं, जहां हर शब्द एक व्यक्तिगत अनुभव का बयान है। मीना कुमारी की कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, क्योंकि वे इंसानी भावनाओं की सच्चाई को बिना किसी लाग-लपेट के सामने रखती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com