Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने चौथे हफ्ते में भी दिखाया दम, रिकॉर्ड तोड़ कमाई बरकरार

Dhurandhar 2 Records: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 26 दिनों में 1088 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और 1100 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Apr 14, 2026 | 02:35 PM

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई का सिलसिला जारी रखा है। रणवीर सिंह स्टारर इस एक्शन-ड्रामा फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 26 दिनों बाद भी फिल्म का कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है।

फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड पर 32.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। हालांकि चौथे सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार के मुकाबले इसमें करीब 64 फीसदी की गिरावट आई, जो लंबे रन के बाद सामान्य मानी जाती है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1088.62 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1303.37 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

धुरंधर 2 का प्रदर्शन

‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन विदेशों में भी शानदार रहा है और ओवरसीज कलेक्शन 415.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1718.62 करोड़ रुपये हो गया है। चौथे हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे p[छोड़ दिया है। इसने जवान के 34.53 करोड़ रुपये के चौथे हफ्ते के कलेक्शन को पार किया और अब स्त्री 2 के 36.10 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

Dhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह

Haiwaan First Look: हैवान का फर्स्ट लुक आउट, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के खौफनाक अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

माधुरी दीक्षित से मिलकर भावुक हुईं वामिका गब्बी, शेयर किया खास फैन-गर्ल मोमेंट, बोलीं- बचपन का सपना हुआ पूरा

गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं

जवान और स्त्री 2 को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ अब चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में इसका मुकाबला पुष्पा 2: द रूल और ‘छावा’ जैसी फिल्मों से है। ‘धुरंधर 2’ ने 43 करोड़ रुपये के पेड प्रीव्यू कलेक्शन के साथ ही रिलीज के दिन इतिहास रच दिया था। इसके बाद फिल्म ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 2026 की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

ये भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के बीच टूटा राजपाल यादव का दिल, पिता के निधन के बाद भी नहीं छोड़ा काम

1100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस एक कदम दूर

इस साल की टॉप फिल्मों में ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर है, जबकि ‘बॉर्डर 2’, ‘द राजा साहब’ और अन्य फिल्में इससे काफी पीछे हैं। फिल्म अब 1100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूरी पर है। जिस रफ्तार से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए यह आंकड़ा बहुत जल्द पार होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा अब भी कायम है और यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभर चुकी है।

Dhurandhar 2 box office collection week 4 records

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2026 | 02:35 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Ranveer Singh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.