Dacoit Collection: मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की डकैत ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर आया जबरदस्त उछाल

Dacoit day 2 Earnings: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म ‘डकैत’ ने दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 13.55 करोड़ हो गया है।
Mrunal Thakur And Adivi Sesh Film Dacoit Box Office Collection Day 2
डकैत की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dacoit Box Office Collection Day 2: मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर फिल्म ‘डकैत’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करते हुए सभी को चौंका दिया है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई इस एक्शन-रोमांटिक ड्रामा को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘डकैत’ ने दूसरे दिन करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी लगभग 28.5 फीसदी दर्ज की गई, जो यह दिखाती है कि वीकेंड पर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे दिन हिंदी में 1.4 करोड़ और तेलुगू में 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब लगभग 13.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

ओवरसीज मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन

‘डकैत’ को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 9 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.81 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह आंकड़ा फिल्म के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, खासकर तब जब इसे बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है।

डकैत की कहानी और स्टार कास्ट

फिल्म का निर्देशन शैनील देव ने किया है और इसमें मृणाल ठाकुर, अदिवी शेष और अनुराग कश्यप अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘डकैत’ एक एक्शन और लव स्टोरी का मिश्रण है, जिसमें इमोशन और थ्रिल दोनों का संतुलन देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।

सेलेब्स ने भी की तारीफ

साउथ सुपरस्टार नानी ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे ब्लॉकबस्टर एक्सपीरियंस बताते हुए दर्शकों से थिएटर में जाकर फिल्म देखने की अपील की। नानी के इस रिव्यू के बाद फिल्म को लेकर और ज्यादा चर्चा बढ़ गई है, जिससे आने वाले दिनों में कलेक्शन में और उछाल की उम्मीद की जा रही है। फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही हो, लेकिन दूसरे दिन की कमाई ने साफ कर दिया है कि ‘डकैत’ अब रफ्तार पकड़ चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com