Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिन में 300 करोड़ पार, तोड़े कई रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दो दिनों में 300 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ के करीब कमाई की।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ के आसपास की कमाई कर इतिहास रच दिया। पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ जोड़कर फिल्म ने शुरुआत से ही अपनी ताकत दिखा दी और साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई।
फिल्म की रफ्तार दूसरे दिन भी बरकरार रही। दूसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने करीब 78.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन दो दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंच गया, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ के पार चला गया। यह आंकड़े फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाते हैं। भारत में ‘धुरंधर 2’ के करीब 21,000 से ज्यादा शोज चल रहे हैं, जिनमें लाखों दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं।
स्टार कास्ट की दमदार परफॉर्मेंस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो दिनों में ही फिल्म को 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स मिल चुके हैं। हिंदी बेल्ट के साथ-साथ साउथ इंडिया में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर रणवीर सिंह के ‘हमजा’ किरदार को काफी सराहा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। ओपनिंग कलेक्शन के मामले में इसने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही कई बड़े रिकॉर्ड्स को चुनौती दे दी है और आगे भी नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- रात 2 बजे गजल सुनकर निकल पड़े उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, बेगम अख्तर की आवाज का था ऐसा असर
बॉलीवुड के लिए नई उम्मीद
दर्शकों के बीच बनी जबरदस्त हाइप और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में 500 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ सकती है। ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और दमदार प्रस्तुति के साथ बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बड़ी वापसी कर सकता है। यह फिल्म न सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर बनती दिख रही है, बल्कि इंडस्ट्री के लिए नई उम्मीद भी जगाती है।
