Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘धुरंधर 2’ को अमीषा पटेल ने बताया आई ओपनर, इंस्टाग्रामर्स पर साधा तंज, कही ये बड़ी बात

Ameesha Patel ने 'धुरंधर 2' को आई ओपनर बताया और आदित्य धर की टीम के साथ कास्टिंग की तुलना करते हुए इंस्टाग्रामर्स पर तंज कसा। अमीषा पटेल से पहले रजनीकांत और राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म की तारीफ की।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Mar 25, 2026 | 08:02 AM

अमीषा पटेल और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ameesha Patel Reaction On Dhurandhar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई पॉपुलर स्टार्स से सजी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म रिलीज के कुछ ही दिनों में ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों से लेकर इंडस्ट्री तक से तारीफें बटोर रही है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि फिल्म आदित्य धर की मेहनत और विज़न का परिणाम है, न कि केवल एक प्रोजेक्ट।

अमीषा पटेल ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि आई ओपनर. इंडस्ट्री धुरंधर की तारीफ कर रही है, शानदार है और ये ब्रांड ये तारीफ डिजर्व भी करता है. इंडस्ट्री को ये एहसास करने की जरूरत है कि आदित्य धर ने फिल्म बनाई है, प्रोजेक्ट नहीं. उन्होंने एक्टर्स को कास्ट, इंस्टाग्रामर्स को नहीं जो पार्टियों में ट्रेंड करते हैं. प्रोजेक्ट बनाना बंद करो और फिल्में बनाना शुरू करो।

Eye opener 👌Industry Praising DHURANDHAR is wow and the brand deserves all the accolades 👏👏industry needs to realise that ADITYA made a film and not a project,,casted actors and not instagrammars who trend at parties 👍stop making projects and and start making films👍 — ameesha patel (@ameesha_patel) March 24, 2026

सम्बंधित ख़बरें

Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ के आगे नहीं चला ‘उस्ताद भगत सिंह’ का स्वैग, जानें छठे दिन का कलेक्शन

एकता कपूर की नई फिल्म ‘द टेरर रिपोर्ट’ का ऐलान, गोधरा कांड की सफलता के बाद दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

750 रुपये के लालच में शुरू हुई करियर की कहानी, ‘लाहौर’ के लिए मिला फारुख शेख को नेशनल अवॉर्ड

आर माधवन ने ‘धुरंधर 2’ गुरबानी सीन विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

सितारों का रिएक्शन

इससे पहले भी कई स्टार्स जैसे शिल्पा शेट्टी, राकेश रोशन, अनुपम खेर, रजनीकांत, राम गोपाल वर्मा, अल्लू अर्जुन, ऋषभ शेट्टी, एसएस राजामौली ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी। रजनीकांत ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि क्या शानदार फिल्म है. धुरंधर 2. आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप. बहुत बधाई रणवीर सिंह और पूरी कास्ट एंड क्रू को. हर इंडियन को ये फिल्म देखनी चाहिए। जय हिंद। वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती कमाई

फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले 6 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 575 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसमें फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज का कलेक्शन भी शामिल है। आदित्य धर के डायरेक्शन और स्टार-कास्ट के दम पर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और इसे ब्लॉकबस्टर रिस्पॉन्स मिला है।

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ के आगे नहीं चला ‘उस्ताद भगत सिंह’ का स्वैग, जानें छठे दिन का कलेक्शन

स्टार-कास्ट की दमदार पर्फॉर्मेंस

फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। हर कलाकार ने अपने रोल में जान डाल दी है और फिल्म की कहानी को और भी मज़बूत बनाया है। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शक और सेलिब्रिटी दोनों ने फिल्म की तारीफ करना शुरू कर दिया था।

Dhurandhar 2 ameesha patel comments box office aditya dhar ranveer singh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2026 | 08:02 AM

Topics:  

  • Aditya Dhar
  • Ameesha Patel
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.