Dhurandhar 2: रिलीज से पहले रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, इस मामले में ‘स्त्री 2’ को छोड़ा पीछे
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने प्रीमियर एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ दिया, 12.29 करोड़ की सेल, चेन्नई एक्सप्रेस और स्त्री 2 के रिकार्ड पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में रचा इतिहास (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Advance Booking Paid Preview Sale: रणवीर सिंह की अपकमिंग स्पाई-एक्शन फिल्म सीक्वल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होने से पहले ही इतिहास लिखना शुरू कर दिया है। धुरंधर 2 को प्रीमियर एडवांस बुकिंग में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है।
फिल्म के 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीमियर शो की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई और तुरंत ही भारी डिमांड देखने को मिली। रणवीर सिंह की यह फिल्म पहले ही शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को पीछे छोड़ चुकी है और अब ‘स्त्री 2’ के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी मात दे चुकी है।
प्रीव्यू में 12.29 करोड़ रुपये की कमाई
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 2 लाख से अधिक टिकट बेच डाले हैं, जिससे सिर्फ़ प्रीव्यू से ही लगभग 12.29 करोड़ रुपये की सेल हो चुकी है। वहीं, ब्लॉक सीटों समेत प्रीव्यू एडवांस बुकिंग से कुल 18.1 करोड़ रुपये कमाए गए हैं। इसमें हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल सभी पांच भाषाओं की प्री-सेल शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा क्रेज
अभी प्रीमियर प्री-सेल में सबसे ज्यादा क्रेज महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है, जबकि दिल्ली और गुजरात दूसरे बड़े सर्किट में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पेड प्रीव्यू में इतिहास रचने की राह पर है। यह पहले ही ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की 6.75 करोड़ की प्रीमियर सेल और ‘स्त्री 2’ के 9.40 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुकी है। इस प्रकार, ‘धुरंधर 2’ अब बॉलीवुड में सबसे ज्यादा प्रीमियर सेल करने वाली फिल्म बन चुकी है।
बॉलीवुड के टॉप 3 पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड:
- धुरंधर: द रिवेंज – 12.29 करोड़
- स्त्री 2 – 9.40 करोड़
- चेन्नई एक्सप्रेस – 6.75 करोड़
यह भी पढ़ें: ‘वेलकम 4’ में लौटेगी हिट तिकड़ी, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल फिर करेंगे धमाल
सितारों से सजी धुरंधर 2
फिल्म की कहानी मुख्य रूप से इंडियन स्पाई एजेंट हमजा अली के अतीत पर आधारित है, जिनका असली नाम जसकीरत सिंह रंगी है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार हैं। ‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च, 2026 को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-उल-फितर के फेस्टिव सीजन में दुनिया भर के थिएटर में रिलीज किया जाएगा।
