‘वेलकम 4’ में लौटेगी हिट तिकड़ी, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल फिर करेंगे धमाल

Welcome 4 Movie: वेलकम 4 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदारों में नजर आ सकते हैं। मेकर्स फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं।
Welcome 4 Movie franchise update Anil Kapoor Nana Patekar Paresh Rawal Welcome To The Jungle Release Date
अनिल कपूर और नाना पाटेकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Welcome To The Jungle Release Date: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी वेलकम एक बार फिर सुर्खियों में है। अपनी मजेदार कहानी, शानदार स्टार कास्ट और यादगार किरदारों की वजह से यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है। अब खबर है कि इस फ्रेंचाइजी के अगले भाग में एक बार फिर दर्शकों को वही पुराना मजेदार अंदाज देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वेलकम’ यूनिवर्स की अगली फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल की मशहूर तिकड़ी फिर से वापसी कर सकती है।

साल 2007 में रिलीज हुई वेलकम में उदय शेट्टी और मजनू भाई जैसे किरदारों ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इन किरदारों को क्रमशः नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने निभाया था। वहीं परेश रावल ने डॉक्टर घुंगरू का किरदार निभाकर फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया था। अब खबर है कि ‘वेलकम 4’ में ये तीनों आइकॉनिक किरदार एक नई कहानी के साथ दर्शकों को फिर से हंसाने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला और उनकी राइटिंग टीम इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम कर रही है।

नई कहानी में दिखेगा कॉमेडी

बताया जा रहा है कि ‘वेलकम 4’ की कहानी को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि पुराने किरदारों को एक नई और दिलचस्प कहानी में फिट किया जा सके। फिल्म में कई कॉमिक डॉन दिखाई देंगे और इसमें कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन और ग्लैमर का भी भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। मेकर्स इस फिल्म के लिए बड़े सितारों को कास्ट करने की तैयारी में हैं और कई टॉप एक्टर्स से बातचीत भी चल रही है।

सुनील शेट्टी ने जताई खुशी

इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अराजकता भरे समय में कुछ खबरें सुकून देती हैं। उन्होंने कहा कि ‘वेलकम यूनिवर्स’ की असली जान नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल हैं और उन्हें फिर से साथ देखने का इंतजार है। फिलहाल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल चर्चा में है।

2026 में आएगी ‘वेलकम टू द जंगल’

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, अरशद वारसी और कई अन्य सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। वहीं ‘वेलकम 4’ को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है। फैंस को अब एक बार फिर इस कॉमेडी यूनिवर्स में धमाकेदार मनोरंजन की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com