Dharmesh Yelande sold Vada Pav for money, struggle for 18 years to become a dance choreographer: डांस कोरियोग्राफर धर्मेश येलेनडे (Dharmesh Yelande) ने अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई हैं। धर्मेश आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। डांस कोरियोग्राफर का जन्म 31 अक्तूबर 1983 को वड़ोदरा में हुआ था। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि धर्मेश के लिए डांस कोरियोग्राफर बनने तक का सफर आसान नहीं था। बॉलीवुड में काम शुरू करने से पहले पैसों की कमी के कारण धर्मेश को चपरासी से लेकर वड़ा पाव तक बेचने पड़े हैं। धर्मेश ने 18 साल तक एक बेहतरीन डांस कोरियोग्राफर के लिए स्ट्रगल किया।
धर्मेश येलेनडे ने खुद एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘मैं डांस कोरियोग्राफर बनने के लिए काफी मेहनत की है। मेरा यह स्ट्रगल 18 साल तक चला था। लेकिन जब मैं ‘डांस इंडिया डांस’ का हिस्सा बना तो मेरी पूरी जिंदगी बदल गई। मुझे बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में एंट्री का बेहतरीन मौका मिला। मेरे करियर की शुरुआत एक कंटेस्टेंट के तौर पर हुई इसके बाद मैं डांस शो को जज करता भी दिखाई दिया।‘
डांस कोरियोग्राफर ने आगे बताया कि ‘मैं पढ़ाई से ज्यादा डांस में एक्टिव था। मैंने पैसों के लिए मिसाल पाव के स्टॉल में काम किया। स्टॉल शुरू करने से पहले मैंने चपरासी के तौर पर भी काम किया। यह नौकरी इसलिए छोड़ दी क्योंकि वह मुझे रात 9 बजे छोड़ा करते थे और मेरा डांस क्लास शाम को 6 बजे शुरू हुआ करता था।
डांस कोरियोग्राफर के तौर पर पहचाने जाने वाले धर्मेश ने ‘ABCD: AnyBody Can Dance’ और ‘ABCD 2’ जैसी फिल्मों में भी काम किया हैं।