Padma Awards 2026: सिनेमा के लीजेंड धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, अलका याग्निक समेत कई सितारों को मिला बड़ा सम्मान
Padma Awards 2026: लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा अलका याग्निक समेत सिनेमा के कई दिग्गज को पद्मा अवॉर्ड का भी सम्मान मिला।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पद्म विभूषण 2026
Dharmendra Padma Vibhushan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया है। भारत सरकार ने आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा करते हुए सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान देने का फैसला लिया। धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था, लेकिन उनकी फिल्मों और किरदारों की विरासत आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा है।
धर्मेंद्र को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके दमदार एक्शन, रोमांटिक अंदाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। फैंस उन्हें प्यार से ‘ही-मैन’ कहकर बुलाते थे, और यह नाम उन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से पूरी तरह सही साबित किया।
धर्मेंद्र समेत इन सितारों को मिला खास सम्मान
पद्म पुरस्कारों की इस सूची में सिनेमा और संगीत जगत के कई और दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं। मशहूर सिंगर अलका याग्निक और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी को भी इस साल पद्म सम्मान से नवाजा गया है। इसके साथ हीएक्टर आर माधवन और प्रोसेनजीत चटर्जी को भी पद्मश्री से का सम्मानित होंगे। धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था। बेहद साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में वो मुकाम हासिल किया, जिसका सपना लाखों लोग देखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
#PadmaAwards 2026 announced: 131 awardees honoured, including 5 Padma Vibhushan, 13 Padma Bhushan, and 113 Padma Shri, recognising excellence and service across diverse fields.#PadmaAwards2026 #PeoplesPadma pic.twitter.com/iuhyldgeSE — DD News (@DDNewslive) January 25, 2026
एक्टर का ऐसा रहा शानदार करियर
धर्मेंद्र ने साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद 1961 में वे ‘बॉय फ्रेंड’ में सपोर्टिंग रोल में नजर आए। करीब 65 साल तक एक्टिंग में एक्टिव रहे धर्मेंद्र ने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उनकी यादगार फिल्मों में शोले, चुपके-चुपके, सीता और गीता, धरमवीर, फूल और पत्थर, जुगनू और यादों की बारात जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Nihilist Penguin का खुला राज, जानें 19 साल पुरानी डॉक्यूमेंट्री का क्लिप क्यों हो रहा है वायरल?
आखिरी फिल्म भी बनी खास
89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र लगातार काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ इसी साल 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में वे अगस्त्य नंदा के पिता की भूमिका में नजर आए।
धर्मेंद्र की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उन्हें चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल हुए। बाद में उन्होंने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं। पद्म विभूषण के साथ देश ने एक बार फिर धर्मेंद्र के सिनेमा में अमूल्य योगदान को सलाम किया है।
