मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है धर्मेंद्र, डॉक्टर्स ने कहा- चिंता की बात नहीं
Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे फैंस चिंतित हो उठे। हालांकि, अस्पताल सूत्रों ने बताया कि यह केवल रूटीन हेल्थ चेकअप है।
- Written By: सोनाली झा
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है धर्मेंद्र
Dharmendra is admitted to Breach Candy Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय एक्टर की तबीयत को लेकर फैंस चिंतित हो उठे, लेकिन अस्पताल सूत्रों ने राहत भरी खबर दी है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को किसी गंभीर बीमारी के चलते नहीं बल्कि रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की सेहत बिल्कुल स्थिर है और उनकी सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। अगले कुछ दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
जैसे ही एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैली, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने चिंता जताई और ‘गेट वेल सून धर्मेंद्र’ जैसे संदेश ट्रेंड करने लगे। कई सेलेब्स ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हालांकि, डॉक्टर्स और परिवार के बयान ने फैंस को राहत पहुंचाई है। उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र पूरी तरह एक्टिव हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी दिखेंगे।
फार्महाउस की सादगी में बिताते हैं जिंदगी
इक्कीस के ट्रेलर में धर्मेंद्र के किरदार की झलक देखकर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। बेटे सनी देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता के काम की सराहना की थी। धर्मेंद्र मुंबई से दूर अपने फार्महाउस में रहते हैं और वहां खेती-बाड़ी का आनंद लेते हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खेतों, पेड़ों और जानवरों के साथ अपने वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके फैंस को यह सादगी और आत्मीयता बेहद पसंद है।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
ये भी पढ़ें- किडनैपिंग पर बनीं बॉलीवुड की 6 फिल्में, हर सीन में जबरदस्त सस्पेंस और डर, जानें कहां पाएंगे देख
जल्द लौटेंगे घर
फिलहाल धर्मेंद्र अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और जल्द ही डिस्चार्ज हो सकते हैं। परिवार के मुताबिक, यह सिर्फ एक सामान्य स्वास्थ्य जांच थी। फैंस और परिवार दोनों इस बात से खुश हैं कि ‘हीमैन’ धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द घर लौटेंगे। यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया हो। साल 2022 में भी उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते कुछ दिनों के लिए हॉस्पिटल में रहना पड़ा था। उस समय उन्होंने खुद वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया था और कहा था कि उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।
