पटना AIIMS में हड़ताल पर डॉक्टर, मरीजों की जान पर आफत
विधायक चेतन आनंद के खिलाफ पटना एम्स के डॉक्टरों ने आज प्रदर्शन किया। पिछले दिनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें चेतन आनंद और पटना एम्स के डॉक्टरों में विवाद हो गया था।
पटनाः शिवहर के विधायक चेतन आनंद पत्नी के साथ पटना एम्स में गए थे। इस दौरान एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसको लेकर डॉक्टरों की तरफ से फुलवारी शरीफ के थाने में FIR दर्ज करवाई गई थी। आज पटना एम्स के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया। हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने चेतन आनंद पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है। पटना एम्स में चेतन आनंद ने डॉक्टर एवं गार्ड से मारपीट की थी। वहीं आज डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को परेशानी का सामना पड़ा, क्योंकि कोई भी डॉक्टर ओपीडी में इलाज नहीं कर रहा था।