धर्मेंद्र की अस्थियां लेकर रवाना हुए पोते करण देओल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Dharmendra Last Rites: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद उनके पोते करण देओल पवन हंस श्मशान घाट से अस्थि कलश लेकर रवाना हुए। सोशल मीडिया पर करण देओल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: सोनाली झा
धर्मेंद्र की अस्थियां लेकर रवाना हुए पोते करण देओल
Karan Deol Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत सदमे में है। 89 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले धर्मेंद्र का सोमवार को पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया, जहां इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अब उनके परिवार की ओर से अंतिम संस्कार से जुड़े जरूरी धार्मिक कर्म शुरू हो गए हैं।
मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, करण को श्मशान से अपने दादा की अस्थियां लेते हुए देखा गया। वह कार में बैठे थे और उनके हाथों में लाल कपड़े से ढका अस्थि कलश नजर आ रहा था। दादा को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
VIDEO | Actor Karan Deol, son of Sunny Deol, was seen carrying the ashes of his grandfather, veteran actor Dharmendra, from Mumbai’s Pawan Hans crematorium.#Dharmendra (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/BZgXdHdj25 — Press Trust of India (@PTI_News) November 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग क्रिकेट मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, वायरल तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान
‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Dhamaal 4 Collection Day 5: ‘धमाल 4’ ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की खुशी
घर पर बनाई गई थी आईसीयू सुविधा
धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कई दिनों की निगरानी के बाद उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। इसके बाद जुहू स्थित उनके घर पर ही विशेष आईसीयू वॉर्ड तैयार किया गया था, जहां डॉक्टरों और नर्सों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही थी। फैन्स लगातार उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन 24 नवंबर को उनके निधन की खबर ने सभी को गहरा सदमा दे दिया।
ये भी पढ़ें- YRKKH Spoiler: कावेरी ने तोड़ा विद्या से रिश्ता, अभिरा-अरमान के बीच बढ़ी दूरियां
धर्मेंद्र का करियर
8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के नासराली गांव में जन्मे धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल ने 1960 में फिल्म ‘दिल भी मेरा हम भी तेरे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्मफेयर के न्यू टैलेंट कॉन्टेस्ट के विजेता बनने के बाद वे मुंबई आए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। धर्मेंद्र के निधन ने न सिर्फ उनके परिवार को, बल्कि पूरे देश को शोक में डूबो दिया है।
