Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रांझणा के बदले क्लाईमैक्स को लेकर मचा बवाल, AI को लेकर धनुष ने जताई आपत्ति

Dhanush: धनुष ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रांझणा के बदले क्लाईमैक्स पर आपत्ति जताई है। साथ ही उन्होंने एआई के इस इस्तेमाल को सिनेमा की विरासत का खतरा बताया है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Aug 04, 2025 | 10:11 AM

धनुष (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Raanjhanaa Ai Controversy: साउथ सुपरस्टार धनुष को आज हर कोई जानता है, वह अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच साल 2013 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा रांझणा से साउथ सुपरस्टार धनुष ने हिंदी सिनेमा में दमदार एंट्री की थी। फिल्म में उनकी जोड़ी सोनम कपूर के साथ काफी सराही गई और यह फिल्म देखते ही देखते कल्ट क्लासिक्स की लिस्ट में शामिल हो गई। लेकिन अब यह चर्चित फिल्म फिर सुर्खियों में है, वजह है इसकी री-रिलीज और उसमें दिखाया गया एआई (AI) से बदला गया क्लाइमैक्स।

दरअसल, री-रिलीज के दौरान दर्शकों को एक नया अंत देखने को मिला, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए जनरेट किया गया था। भले ही कुछ दर्शकों ने इस बदलाव को सराहा, लेकिन फिल्म के असली क्रिएटर्स को यह कदम नागवार गुजरा। अब इस विवाद में खुद फिल्म के लीड एक्टर धनुष ने खुलकर नाराजगी जताई है।

Ranjhana ending changed by an AI pic.twitter.com/LS06kCq27M — Salman Fan 🌞 Sunny (@SunnyShines_) August 2, 2025

रांझणा के बदले क्लाईमैक्स भड़के धनुष

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी। जिसमें लिखा कि “री-रिलीज में रांझणा का एआई से बदला क्लाइमैक्स देखकर मैं बेहद परेशान हूं। ये वह फिल्म नहीं है, जिसके लिए मैंने 12 साल पहले मेहनत की थी। इस बदलाव ने फिल्म की आत्मा ही छीन ली है। मेरी आपत्ति के बावजूद इसे जारी रखना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

एआई इस्तेमाल को बताया सिनेमा की विरासत का खतरा

सिर्फ इतना ही नहीं, धनुष ने एआई के इस इस्तेमाल को सिनेमा की विरासत के लिए खतरा बताया और मांग की कि भविष्य में ऐसे बदलावों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं। हालांकि, इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय भी इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एआई के जरिए उनकी फिल्म से छेड़छाड़ करना क्रिएटिव फ्रीडम के साथ खिलवाड़ है और यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।

For the love of cinema 🙏 pic.twitter.com/VfwxMAdfoM — Dhanush (@dhanushkraja) August 3, 2025


ये भी पढ़ें- Saiyaara: तीसरे वीकेंड भी ‘सैयारा’ की तूफानी कमाई, 300 करोड़ से सिर्फ इतनी दूर

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आपको बता दें, रांझणा ने उस समय 36 करोड़ के बजट में बनकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, बल्कि इसके संगीत, कहानी और अभिनय को भी जमकर सराहा गया। फिलहाल फिल्म के बदले क्लाइमैक्स ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है।

Dhanush slams ai edited ranjhana ending re release controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 10:11 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Dhanush
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘टाइगर…आप सच में सुपर ह्यूमन हैं’, सलमान खान के 60वें बर्थडे पर कैटरीना का दिल छू लेने वाला पोस्ट

2

धुरंधर की सफलता से गदगद हुए अनुपम खेर, प्रोपेगेंडा बताने वालों को दिया करारा जवाब

3

भाईजान के 60वें बर्थडे पर फार्महाउस में सितारों की महफिल, पापा सलीम बने सैंटा, भांजी संग काटा केक

4

Tanya Mittal Video: तान्या मित्तल ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, फैक्ट्री का वीडियो शेयर कर बताया सच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.