Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैंने अपमान का जवाब अपमान से नहीं दिया…’ धनश्री वर्मा ने चहल से तलाक पर कही ये बात

Dhanashree Verma Reacts: धनश्री वर्मा ने हाल ही में ‘राइज एंड फॉल’ में अपनी पर्सनल लाइफ का बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान उन्हें बुरा व्यवहार झेलना पड़ा था।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 08, 2025 | 08:11 PM

धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal Divorce: कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शो में भाग लेने के साथ-साथ उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी काफी कुछ खुलकर बताया। खासकर उनके पूर्व पति और इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से जुड़े रिश्ते की जटिलताओं पर बात करते हुए धनश्री ने बताया कि उन्हें अपनी मैरिज लाइफ में कई कठिनाइयों और बुरे व्यवहार का सामना करना पड़ा।

दरअसल, धनश्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने हमेशा रिश्ते में सम्मान को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने कहा, “शादी में दोनों की इज्जत एक-दूसरे के हाथ में होती है। मैं चाहती तो उनके खिलाफ कुछ भी कह सकती थी, लेकिन मैंने सोच-समझकर ऐसा नहीं किया। यह मेरे लिए जरूरी था क्योंकि मैं कभी उनसे शादीशुदा रही हूं। सम्मान हर हाल में बनाए रखना चाहिए।”

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में रचाई थी शादी

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 2020 में सगाई की थी और उसी साल दिसंबर में गुरुग्राम में शादी की थी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। हालांकि, पांच साल बाद, फरवरी 2025 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बावजूद धनश्री ने अपने बयान में कभी चहल के खिलाफ नकारात्मकता नहीं फैलाई।


पेशे से कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अपने फ्यूजन डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। वे पारंपरिक भारतीय नृत्य शैलियों को समकालीन डांस के साथ मिलाकर अनोखा और प्रभावशाली अंदाज पेश करती हैं। उनकी परफॉर्मेंस स्टाइल और आत्मविश्वास उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाते हैं।

‘राइज एंड फॉल’ में दिखाई दे रही हैं कोरियोग्राफर

वर्तमान में धनश्री वर्मा रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। इस शो के होस्ट मशहूर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर हैं, जो कास्टिंग और कंटेस्टेंट के रिजेक्शन पर भी नजर रखते हैं। शो का कॉन्सेप्ट ‘बिग बॉस’ जैसा है, जहां कंटेस्टेंट को अलग-अलग टास्क में खुद को साबित करना होता है।

ये भी पढ़ें- त्रिशा कर ने एक्सप्रेशन और स्टाइल से फैंस को बनाया दिवाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

शो में कुछ कंटेस्टेंट राजा की तरह आलीशान पेंटहाउस में रहेंगे, जबकि बाकी मजदूरों की तरह साधारण बेसमेंट में रहकर संघर्ष करेंगे। पेंटहाउस तक पहुंचने का सफर काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रहेगा। बता दें, ‘राइज एंड फॉल’ का प्रसारण 6 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे अमेजन एमएक्स प्लेयर पर हो रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Dhanashree verma reacts rise and fall yuzvendra chahal divorce

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 08:10 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

त्रिशा कर ने एक्सप्रेशन और स्टाइल से फैंस को बनाया दिवाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

2

Aryan Khan: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर रिलीज, आर्यन खान ने दिखाई इंडस्ट्री की कहानी

3

पुनीत इस्सर ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गयाजी में किया पिंडदान, सामने आई फोटोज

4

Aly Goni: जैस्मिन भसीन के अबाया वीडियो पर अली गोनी ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.